mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: समाजवादी छात्र सभा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत! 2022 की भरी हुंकार

बाराबंकी।समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश यादव का रामनगर महादेवा दर्शन के लिए जाते समय रास्ते में विभिन्न जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर पर बाराबंकी छात्र सभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आकाश यादव का स्वागत समारोह का आयोजन पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनगर राजन सिंह द्वारा किया गया इसमें मुख्य अतिथि भूपेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बबलू भैया मौजूद रहे और रामनगर के नेता समाजवादी पार्टी जय सिंह यादव मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष आकाश यादव का युवाओ द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत कर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही बाराबंकी से आए छात्र सभा के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष ने वहां आए हुए सभी युवाओ को 2022 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया और सभी समाजवाद के लिए संघर्ष करने और 2022 में अखिलेश यादव की ताजपोशी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद पर करने का आह्वान किया।

इसी के क्रम में अपने संबोधन में उन्होंने कहा की रामनगर विधानसभा से सपा का अटूट नाता रहा है यहां जिले के समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री, अरविंद कुमार सिंह गोप के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव पूरे जिले में पूरे जोश खरोश से लड़ा जाएगा।

युवा संगठन के भूपेंद्र प्रताप सिंह बबलू ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी लोग की बदौलत समाजवादी सरकार पुनः सत्ता में वापसी करेगी। जिसका श्रेय अखिलेश यादव को जाएगा और वह पुनःप्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। जय सिंह यादव ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि समाजवादी सरकार में ही सबको उचित न्याय मिलता था। सबको खाद बीज मिलने में कोई परेशानी नहीं होती थी इतनी मंहगाई नहीं थी जो आज मौजूदा सरकार में है, लेकिन जब से भाजपा सरकार आयी है तब से महंगाई आसमान छू रही युवा बेरोजगार हो रहे हैं रोजगार का कोई ठिकाना नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बनेगी तब विधानसभा सत्र की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और नौकरी दी जाएगी और 300 यूनिट बिजली हर महीने फ्री की जाएगी और समाजवादी पेंशन योजना पंद्रह सौ रुपया महिलाओं को हर महीना उनके खाते में दिया जाएगा। राजन सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि सब लोग नौजवान हैं और यह समाजवादी पार्टी नौंजवानों की बदौलत आगे बढ़ रही है।

स्वागत कार्यक्रम में मसौली चौराहे पर संतोष यादव के द्वारा एवं बदोसराय में रामराज यादव के द्वारा स्वागत किया गया। इसके अलावा जैसीराम यादव ,बृजेश यादव , अमित सिंह आजाद, आनंद यादव, उत्कर्ष वर्मा, शिवम प्रधान, प्रदुमन यादव, विजय यादव, शुभम यादव, रामराज यादव, मोनू सिंह, विवेक सिंह प्रधान, चंदन सिंह प्रधान ,प्रवीण सिंह, विजय यादव, विकास यादव ,प्रदुम यादव, संजय यादव , सुधाकर सिंह ,विवेक सिंह किशनपुर, विवेक सिंह ,सुनील सिंह, विजय मौर्या, रोहित शुक्ला ,प्रभात शुक्ला, प्रभात सिंह बंटी सिंह ,आसमान सिंह, प्रिंस सिंह, पुरुषोत्तम मिश्रा, राकेश सिंह ,भारत लाल यादव, छोटे लाल ,यादव गणेश यादव, अहमद अली पहाड़ी, मोहित अवस्थी संतोष यादव ,रामू गौतम,शोले यादव व सैकड़ों की संख्या में नौजवान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *