mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बालाजी टेलिफिल्म की इस चर्चित एक्टर ने अपने पिता के खिलाफ की शिकायत, Video Viral

 

रिपोर्टबरेली ब्यूरो

एक्टर सुशांत की मौत का असर फ़िल्म इंडस्ट्री पर पड़ना शुरू हो गया है। बालाजी टेलिफिल्म की एक्टर तृप्ति शंखधार को उनके पिता अब मुंबई भेजने से डरने लगे है। उन्होंने अपनी बेटी को अकेले मुंबई भेजने और उसकी शादी करने की बात कही तो तृप्ति अपना घर छोड़कर अपनी माँ के साथ चली गई और ट्विटर और इंस्ट्राग्राम पर अपनी वीडियो वायरल कर यूपी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करके अपने पिता से जान का खतरा बताती ये है बालाजी टेलिफिल्म की एक्टर तृप्ति शंखधार। एक्टर तृप्ति शंखधार ने अपने पिता पर जबरन शादी कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पिता ने उसे पीटा। उसकी हत्या करने की कोशिश की। इससे नाराज एक्टर ने अपनी मां के साथ घर छोड़ दिया है।

उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर पिता के उत्पीड़न की कहानी साझा की है। मामले की शिकायत ट्विटर पर की गई। एक्टर की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए तृप्ति के पिता को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी। तृप्ति के साथ उनकी माँ भी घर छोड़कर कही चली गई है और उन्होंने भी तृप्ति के पापा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मा का कहना है की मुझे निकलने नही देते है, किसी से बात नही करने देते है और परेशान करते है।

बारादरी के ग्रीन पार्क निवासी राम रतन शंखधार का रियल एस्टेट का बिजनेस है। उनकी बड़ी बेटी दीप्ती पीसीएस की तैयारी कर रही है। वहीं छोटी बेटी 19 साल की तृप्ति शंखधार बाला जी टेलीफिल्म्स की एक्टर है। पिछले एक साल से मुम्बई में रहती है। उनकी अभी तक एक ही साउथ इंडियन फिल्म रिलीज हुई है। वहीं होली से अपने घर आई थी और तब से लॉकडाउन के चलते बरेली में रह रही थी। वहीं अचानक देर रात उनकी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हुई है।

जिसमें वह अपने मां के साथ दिख रही व अपने पिता राम रतन पर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुये कहा है कि उनके पिता ने ही मुम्बई एक्ट्रेस बनने के लिये भेजा था। जिसके बाद उनकी सिर्फ एक मूवी ही रिलीज हुई है। जिसके बाद से उनके पिता 28 वर्षीय एक युवक से शादी करने का दबाव बना रहें थे। इसके साथ ही उन्होंने मंगलवार को साफ बोल दिया है कि शादी न करने पर मार डालेंगे। जिसके बाद वह अपनी मां के साथ घर से भाग गई और इंस्टाग्राम पर पिता पर आरोप लगाते हुये वीडियो अपलोड कर दी। इसके साथ ही उन्होंने पिता पर मां को भी अत्याचार कर मारपीट ने का आरोप लगाया है। वहीं राम रतन की पत्नी ने भी मारपीट करने और घर से बाहर न जाने देने की बात कही है। इसके साथ ही पीड़िता ने मदद की मांग करते हुये यूपी पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

तृप्ति के पिता का कहना है की कहा कि उस पर शादी कोई दबाव नहीं है। उनका कहना है की हाल ही में एक्टर सुशांत की मौत जिस तरह से हुई है, उसके बाद से उन्हें अब डर सताने लगा है। जिस वजह से वो बेटी की शादी करना चाहते है और अकेले मुंबई में रहने को मना कर रहे है। लेकिन तृप्ति अकेले मुम्बई जाना चाहती है और जिद करने लगी, तभी उन्होंने एक तमाचा मार दिया। उनका कहना है की कल से उन्होंने अन्न जल ग्रहण नही किया है। 

वही इस मामले में एसपी सिटी का कहना है की एक्टर तृप्ति की शिकायत पर उनके पिता राम रतन को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया की लड़की भी उनके पास थाने में है। अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो मुकदमा लिखा जाएगा।

वही इस मामले में एक्टर तृप्ति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है तृप्ति अपने पिता से काफी डरी सहमी है और वह पुलिस के द्वारा अपने पिता से सेटलमेंट करना चाहती है कि भविष्य में उसका पिता उसकी माँ और उसको कभी टॉर्चर नही करेगा। अगर किया तो पुलिस उसके पिता पर कानूनी कार्यवाही कर सख्त कदम उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *