mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

भाजपा जीती तो राष्ट्रवाद मजबूत होगा- स्वतन्त्र देव

भाजपा जीती तो राष्ट्रवाद मजबूत होगा- स्वतन्त्र देव

◆प्रदेश अध्यक्ष ने चार बूथ पर किया प्रवास।

◆बूथ जीता तो चुनाव जीता का दिया मूलमन्त्र।

बाराबंकी।सोमवार को जिले के प्रवास पर पहुँचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विधानसभा चुनाव का एजेंडा तय कर गए। चुनाव में भाजपा की प्राथमिकताओं में गाँव,गरीब, किसान, महिला सुरक्षा और विकास ही रहेगा  यह भी बता गए।  धारा 370 की समाप्ति और राम मंदिर निर्माण  को ऐतिहासिक उपलब्धि बताकर कार्यकर्ताओं को  चुनावी मुद्दे गिना दिए। बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष को अपने बीच पाकर गदगद दिखे।प्रदेश अध्यक्ष ने भी सभी की पीठ थपथपाई।हौसला भी खूब बढ़ाया।बबूरिहा बूथ पर कार्यकर्ताओं से भजन भी सुना।

उन्होंने कहा कि भाजपा के जीतने से राष्ट्रवाद मजबूत होगा जबकि विपक्ष के जीतने पर राष्ट्रवाद कमजोर होने के साथ वंशवाद,भ्रष्टाचार,परिवारवाद को बढ़ावा मिलेगा।बूथ जीता तो चुनाव जीता का मूलमंत्र देकर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया। विद्युत व्यवस्था को लेकर विपक्ष पर तंज कसा कि पहले तार पकड़ने पर नहीं बल्कि मीटर पकड़ने पर करेंट लगता था अब भाजपा सरकार में तारों में खूब बिजली दौड़ रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में देर रात को भी बेटियां रेस्टॉरेन्ट से भोजन करके अपने घर सुरक्षित पहुँच जाती है। माफिया और गुंडे  या तो ऊपर भेज दिए गए हैं या वे  प्रदेश छोड़ कर भागने अथवा आत्मसमर्पण करने को मजबूर हैं।कहा कि गाँव,गरीब और किसान की खुशहाली के लिए मोदी और योगी दिन रात काम करने में जुटे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले बबूरिहा स्थित बूथ संख्या 179 पहुँचे।बूथ अध्यक्ष मनसुखी रावत को गले लगाया।उसके उपरांत देवा मण्डल के बूथ संख्या 165 पर बूथ अध्यक्ष प्रमोद कश्यप के घर पहुँच कर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।इसके अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष बंकी मण्डल के बूथ संख्या 173 पर बूथ अध्यक्ष राजेश पटेल एवं  बूथ संख्या 215 पर कृष्ण कुमार कोरी के घर पहुँच कर पार्टी की तरफ से दिए गए तोरण द्वार एवं दीप भेंट किये।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा,सांसद उपेंद्र रावत, जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत,विधायक शरद अवस्थी, जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश,अवधेश श्रीवास्तव,संदीप गुप्ता, शीलरत्न मिहिर,विजय आनंद बाजपेई,हर्षित वर्मा,अलका पटेल,हरगोविंद सिंह,डॉ हरिनाम वर्मा,मनोज वर्मा,संजीव वर्मा सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं प्रभारी मौजूद रहे।

देवा मण्डल से बंकी जाते समय रास्ते मे खेत मे धान काट रहे परिवार से मिलने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह गाड़ी रुकवाकर उनसे मिलने खेत पहुँचे।दो सगी बहन बबिता और सरिता से उनकी पढ़ाई के बारे में तथा माता पिता से खेती के बारे में पूछा। बारिश के चलतेधान की फसल की आंशिक बर्बादी बताने पर प्रदेश अध्यक्ष ने मुआवजे के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *