mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने “घर घर संपर्क अभियान” का किया आरम्भ।

लखनऊ : “घर घर संपर्क अभियान” की शुरुआत करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आलमनगर वार्ड के लोगों से संपर्क किया। घर-घर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हर किसी को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के आलमनगर वार्ड के पन्ना प्रमुखों की बैठक की और कार्यकर्ताओं को बताया कि वह हर घर जाकर भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें। पन्ना प्रमुखों के साथ ही बूथ संख्या 79 के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। आलमनगर शक्ति केंद्र उत्सव लॉन शीतलापुरम में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सुनील यादव, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, पार्षद रेखा सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

बैठक करने और प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आलमनगर वार्ड में घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक बांटा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने हर घर तक लाभ पहुंचाने का काम किया है। राशन वितरण से लेकर विकास के काम कराए गए हैं। माफियाराज को खत्म करने में सरकार के कदम सराहनीय है। आज माफिया जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री की मन की बात सुनने के बाद संपूर्ण राज्य के 1.63 लाख बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान चलाएंगे।

दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां हर किसी को घर जाकर बताई जाएगी और उपलब्धियों से जुड़ा पत्रक भी दिया जाएगा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ईमानदार छवि और गरीबों के लिए किए गए कार्यों को बताना है। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच ईमानदार है और काम दमदार है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोरोना की लड़ाई में जान और जहान दोनो को बचाया है। घर घर राशन मुफ्त में दिए गए तो माहमारी रोकने के लिए मुफ्त में टीकाकरण तक कराया गया।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *