mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मुंबई: सीएसटी रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज ढहा, दो की मौत, 23 घायल


मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब वहां स्‍टेशन के बाहर बना फुट ओवरब्रिज ढह गया. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 23 लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मलबे से बाहर निकाला और सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में भर्ती कराया. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. सीएसटी रेलवे स्टेशन के पास सभी तरह से यातायात को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है.

जानकारी के अनुसार मुंबई के सीएसटी रेलवे स्‍टेशन पर गुरुवार शाम जब लोग अपने घर की ओर लौट रहे थे तभी स्‍टेशन से बाहर का फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्‍सा गिर पड़ा. हादसे में दो महिलाओं, अपूर्वा प्रभु और रंजना तांबे की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए. लोगों की चीख-पुकार सुन लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और राहत-बचाव टीम ने तुरंत लोगों को बाहर निकाला और निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया.

Mumbai police: Foot over bridge connecting CSMT platform 1 north end with BT Lane near Times of India building has collapsed. Injured persons are being shifted to hospitals. Traffic affected. Commuters to use alternate routes. Senior officers are on spot. https://t.co/w2xMhpq22k

— ANI (@ANI) March 14, 2019

जानकारी के मुताबिक, यह पुल 30 साल से भी ज्यादा पुराना है. अभी भी मलवे को हटाने का काम जारी है. आशंका जाहिर की जा रही है कि मलवे के अंदर अभी भी कई लोग दबे हो सकते हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बात की भी जांच शुरू कर दी गई है कि फुट ओवर ब्रिज आखिर गिर कैसे पड़ा.