mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

युवक कांग्रेस संगठन के माध्यम से युवाओ को मिलेगी अलग पहचान- तनुज पुनिया

बाराबंकी। नौजवान देश का भविष्य हैं उसी का जीवन अंधकारमय हो गया है। हमें युवक कांग्रेस का इतना मजबूत संगठन बनाना हैं कि जो सरकार की हर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खड़ा होकर आवाम के ऊपर हो रहे जुल्मों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ सके, हमारा शीर्ष नेतृत्व ही नहीं, प्रदेश की आवाम हमसे अपेक्षा कर रहा हैं कि हम उसकी हक की लड़ाई लड़कर उनके भरोसे पर खरा उतरें और 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अपनी अग्रणी भूमिका अदा करें।

उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के मध्य जोन के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेंय ने पूर्व सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया के आवास पर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस महासचिव के.सी.श्रीवास्तव तथा अध्यक्षता उत्तर प्रदेश कांग्रेस मध्य जान अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार युवक कांग्रेस के मध्य जोन अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेंय के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी की अगुवाई में सैकड़ों ऊर्जावान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मध्यजोन अनु. जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने देवा महादेवा की पावन धरती पर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेंय का स्वागत करते हुए कहा कि बाराबंकी जनपद में युवक कांग्रेस का एक ऐसा ऊर्जावान संगठन बनाना हैं कि जिसकी अपनी एक अलग पहचान हो। संगठन में ऊर्जावान नौजवानों को पदाधिकारी बनाकर सरकार की हर जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करना हैं और किसान, नौजवान, गरीब के हक की लड़ाई लड़कर उसे न्याय दिलाना हैं और आवाम को यह एहसास दिलाना हैं कि उनके हक की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ युवक कांग्रेस का नौजवान लड़ सकता हैं। भाजपा की झूठी सरकार ने अपने झूठे नारों से नौजवानों के भविष्य से खेलने का काम कर रही हैं इनकी जनविरोधी सरकार में देश का अन्नदाता पिछले सात माह से दिल्ली की सीमा पर लड़ाई लड़ रहा हैं और नौजवान सड़क पर बेरोजगार घूम रहा हैं। आज जरूरत हैं कि युवक कांग्रेस के साथी आगे बढ़कर अपने को असहाय समझ रहे नौजवानों को गले लगाना हैं और उनकी ऊर्जा का सही प्रयोग करके राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ हमारी नेता प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मिशन 2022 को कामयाब बनाकर जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का परचम लहराना हैं। आपकी इस लड़ाई में कांग्रेस संगठन, मैं स्वयं तथा कर्मयोगी पूर्व सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया हर तरह से आपके साथ हैं।

इस मौके पर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी ने अपनी 45 सदस्यीय युवक कांग्रेस की कमेटी की घोषणा करके प्रदेश अध्यक्ष से उनका परिचय कराया। संगठन में अमित कुमार गौतम सहित 11 उपाध्यक्ष, रामू यादव सहित 16 महासचिव, सद्दाम रसूल मिर्जा सहित 18 सचिव बनाया गया हैं।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से प्रदेश जनपदीय प्रभारी उपाध्यक्ष प्रदीप ठुकराई, महासचिव अजीत प्रताप सिंह, मो. इमरान, गौरव शुक्ला, अजय रावत, राजेन्द्र वर्मा, शब्बर रिजवी आदि कांग्रेसजनों ने सम्बोधित किया तथा सरजू शर्मा, आदर्श पटेल, गौरी यादव, विशाल वर्मा, सना मुही, मंशाराम वर्मा, सलमान खान, सोनम वैश्य, रितेश रावत, अम्बरीश रावत, तरूण चावला, शुभम वर्मा, रामू यादव, सौरभ त्रिवेदी, मो. मियां, अंकुर यादव, बब्लू गौतम सहित सैकड़ो की संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *