mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सपा और बसपा आपसी स्वार्थ का गठबंधन- योगी


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी गठबंधन को लेकर जबरदस्त हमला बोला.
उन्होंने कहा कि हम सूबे में नगर निकाय के चुनाव जीते थे, जिसमें समाजवादी पार्टी और BSP का पूरी तरह से सफाया हुआ था. हमें बीजेपी ने प्रदेश में भेजा है. दोनों सीटों पर बीजेपी भारी मतों से जीतेगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंदर विकास में विश्वास जगाया है.

‘स्वार्थ का गठबंधन’

SP और BSP पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये स्वार्थ का गठबंधन है. लूट-खसोट का गठबंधन है. अपवित्र गठबंधन होने के नाते, इसको प्रदेश की जनता पहले ही खारिज कर चुकी है. 21 साल हो चुके हैं. इन वर्ष में गोमती में बहुत पानी बह चुका है. ये गठबंधन अपने वजूद को बचाने की कवायद मात्र है. मरता क्या नहीं करता वाली स्थिति है. पर वहां भी राहत नहीं मिलने वाली है.

योगी ने कहा कि जो कुछ दोनों दलों ने किया है, उससे आज उनकी विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है. दोनों पार्टियों को जनता ने खारिज कर दिया है. स्वाभाविक रूप से देश के खातिर सपा कुछ करे, यह कहना ही अपने आप में हास्यापद है. देश की जनता जानती है कि दोनों पार्टियां अपने स्वार्थ की लड़ाई लड़ रही हैं.