mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ने पकड़ी शिवपाल की चाबी, अब छोटे लाल यादव करेंगे शिवपाल की चाबी से राजनीति, शिवपाल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर क्या लिखा यह भी पढ़ें


बाराबंकी। जिले के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक छोटे लाल यादव ने आज प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी के हाथों प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की सदस्यता ग्रहण कर यहां की राजनीतिक समीकरण में नई उथल-पुथल मचाने की बुनियाद डाल दी। प्रसपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक ने संकल्प लिया कि राजनीतिक स्तर पर शिवपाल के हाथों को मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। बता दे कि सदर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक का चुनाव जीतने वाले छोटे लाल की इस जनपद में एक अलग राजनीतिक पहचान है।

चर्चा है कि श्री यादव के प्रसपा में शामिल होने से अन्य राजनीतिक दलों की लोकसभा चुनाव में समीकरण बिगड़ना बिल्कुल तय है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक की सदस्यता ग्रहण करते समय, प्रदेश सचिव सौरभ द्विवेदी, प्रदेश महासचिव विनीत शुक्ला बीनू, प्रदेश प्रवक्ता महानगर अध्यक्ष अजय त्रिपाठी “मुन्ना’ बीकेटी के पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, जिला महासचिव सूरज यादव “गामा’ युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।