mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*सर चढ़कर बोलता है इस महिला पत्रकार का पशु प्रेम*


लखनऊ। एक पत्रकार अपनी सोच अपने तीखे सवालों और जनता की समस्याओं को जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए जाना जाता है। अपने काम के साथ-साथ पत्रकार की रुचि अगर समाज को कोई खास संदेश देती है, तो उस पत्रकार की यह रूचि भी उसकी काबिलियत में शुमार जाती है।

ऐसी ही चर्चाएं इन दिनों राजधानी लखनऊ की एक युवा पत्रकार सोनी कपूर के लिए हो रही हैं। अपने तीखे सवालों व लीग से हटकर पत्रकारिता करते हुए पहचान बनाने वाली सोनी कपूर इन दिनों अपने पशु प्रेम के चलते काफी चर्चा में है।

लखनऊ की इस महिला पत्रकार को जानवरों में काफी रुचि है। अक्सर इन्हें जानवरों के साथ खेलते हुए व सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। जानवरों से इन्हे इतना प्रेम है कि यह सड़कों पर घूमने वाले आवारा जानवरों को पल भर में अपना बना लेती हैं। जानवरों के प्रति इनका प्रेम एक तरफा नहीं है। जितना यह जानवरों से स्नेह रखती हैं उतना ही जानवर इनसे प्रेम भी करते हैं।

इनके ऑफिस के सामने चाय की दुकान पर लगभग आधा दर्जन आवारा कुत्तों से इनकी पक्की दोस्ती है। जैसे ही यह चाय पीने के लिए दुकान पर जाती हैं आसपास के सारे कुत्ते इन्हें घेर लेते हैं और इनके साथ खेलने लगते हैं। जिसके बाद का नजारा अपने आप में खास हो जाता है। कुत्ते ही नहीं इन्हें अक्सर घोड़े के साथ सेल्फी लेते व कबूतरों को प्यार करते हुए भी देखा जा सकता है।

क्या कहती हैं सोनी कपूर

सोनी कपूर का कहना है कि मुझे बचपन से ही जानवरों के प्रति अपनापन महसूस होता रहा है। मेरी जानवरों से जल्दी दोस्ती हो जाती है। हम सभी को जानवरों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। इस दौरान इन्होंने सरकार से जानवरों की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था की मांग भी की है।

रिपोर्ट – देवव्रत शर्मा