*सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा और बसपा गठबंधन पर जानिए क्या बोले ???*


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि
सपा-बसपा गठबंधन जातिवादी, भ्रष्टाचारी व अवसरवादी लोगों का है। इन्हें विकास व गुड गवर्नेंस से कोई मतलब नहीं है। जनता इस बात को समझती है और 2019 में इन्हें करारा जवाब देगी। योगी ने एएनआई से बातचीत करते हुए ये प्रतिक्रिया दी।  

शनिवार को लखनऊ में सपा-बसपा गठबंधन का औपचारिक एलान कर दिया गया। प्रदेश में 38-38 सीटों पर सपा-बसपा चुनाव लड़ेंगी जबकि दो सीटें कांग्रेस व दो सीटें अन्य दलों के लिए छोड़ दी गई हैं।

माना जा रहा है कि सपा-बसपा के साथ आने से भाजपा की चुनौतियां बढ़ेंगी। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि भाजपा इस बार यूपी में 2014 के लोकसभा चुनाव से भी ज्यादा सीटें जीतेगी।