mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हम लड़ेंगे और जीतेगे के संकल्प के साथ चुनाव मे उतर कर जीत हासिल करेंगे- राजेश तिवारी

बाराबंकी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी सचिव राजेश तिवारी ने आज स्थानीय मयूर मोटल मे आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन के मौके पर जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसजनों, न्याय पंचायत प्रभारीगणों, जिला व शहर कमेटी के पदाधिकारियों के बीच अपने विचारों को रखते हुए कहा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे के संकल्प के साथ अपने विचार व्यक्त किये।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस पार्टी के प्रशिक्षण शिविर की शुरूआत ध्वज वंदन कार्यक्रम तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् हुयी जिसमें बूथ प्रबन्धन, कांग्रेस की नीतियां, सिद्धान्त, बलिदानी इतिहास की जानकारी शिविर में आये वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा दी गयी।

राष्ट्रीय प्रदेश प्रभारी सचिव ने प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कांग्रेसजनों से मुखातिब होते हुये कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को मेहनत करने की शिक्षा दी और इसके लिये देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी ने ‘आराम हराम है’ का नारा दिया। हरित क्रान्ति के जरिये अनाज उत्पादन एवं श्वेत क्रान्ति चलाकर दूध उत्पादन मे आत्मनिर्भर बनाने का काम हमारी नेता स्व0 इन्दिरा गांधी ने किया बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पीसीयू का निर्माण करके लोगों को नौकरियां दी, देश में लोकतंत्र की स्थापना की, संवैधानिक संस्थाओं को खड़ा करके उन्हे ताकतवर बनाने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। सार्वजनिक क्षेत्र में बडे उद्योग जैसे सेल, भेल, बीएसएनएल, शिपिंग कारपोरेशन, इंडियन एयरलाईन्स, एनटीपीसी, कोल इन्डिया, रेलवे से लेकर इसरो और परमाणु अनुसंधान केन्द्र की स्थापना कांग्रेस पार्टी ने की। लेकिन इस पर भी प्रचार किया जा रहा है कि 70 सालों में कांग्रेस पार्टी ने कुछ नहीं किया। आपको इन झूठों के साथ ही इस प्रदेश, देश की आवाम को बताना होगा कि हमारे यह काम है और कांग्रेस ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया है और इसके लिये हमारे दो महान नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी एवं प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपना बलिदान दिया।

आगे बताते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि बहुत पीछे जाने की जरूरत नहीं है अभी जब मनमोहन सिंह के नेतृृत्व में यू0पी0ए0 की सरकार थी उनके 10 वर्षो के कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी ने 3 करोड़ किसानों का 72 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया, 24 करोड़ गरीब लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, न्यूनतम समर्थन मूल्य मे 19 प्रतिशत की वृद्धि, 2004 से 2014 के बीच में 5,30,000 प्राथमिक स्कूलों का निर्माण कराया, आवाम को शिक्षा, भोजन, सूचना का अधिकार दिया। उत्तर प्रदेश की बात करते हुये राष्ट्रीय प्रभारी सचिव ने बताया कि आज अगर उत्तर प्रदेश आय के मामले में, रोजगार के मामले में, शिक्षा के मामले में, स्वास्थ्य के मामले में सबसे नीचे है। कुपोषण, महिलाओं के खिलाफ अपराध, बच्चियों के खिलाफ अपराध मे सबसे ऊपर है जो प्रदेश में भाजपा, सपा, बसपा के 32 वर्षो के कुशासन और भ्रष्टाचार का नतीजा है। किसानों की दुर्दशा, बेरोजगारी, महंगाई, जंगलराज, गुंडागर्दी, अपराध, भ्रष्टाचार के लिये यही गैर कांग्रेसी सरकारें जिम्मेदार है। आपको इन सभी पार्टियो का असली चेहरा आवाम को दिखाना और बताना है।

प्रशिक्षण शिविर मे मुख्यरूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन, मध्यजोन के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया, प्रदेशीय सचिव राहुल त्रिपाठी, विनोद, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अरशद इकबाल, शबनम वारिस, कमल भल्ला, सरजू शर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव, सोनम वैश्य, रामानुज यादव, कपिल देव वर्मा, गौरी यादव, विशाल वर्मा, मुब्बशिर अहमद, प्रेम नरायण मिश्रा, प्रेम नरायण शुक्ला, प्रशान्त सिंह, सत्य प्रकाश वर्मा, संजीव मिश्रा, रामचन्दर वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में न्यायपंचायत, बूथ अध्यक्ष, कांग्रेस के जिला नगर, ब्लाक के अध्यक्ष एवं प्रभारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *