mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हर हाल में गोली मार दूंगा, दोनों मरेंगे एक नहीं मरेगा, प्रेमी युगल को हत्या की धमकी का ऑडियो! THE INDIAN OPINION


प्रयागराज – महिला लेखपाल दिव्या सिंह को ऑनर किलिंग का खतरा है। गैर बिरादरी के युवक से शादी करने वाली दिव्या ने अपने पिता और अन्य लोगों से जान का खतरा जताते हुए पुलिस अफसरों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

दिव्या का आरोप है कि उसके पिता मर्जी के खिलाफ एक शराबी शख्स से शादी कराना चाहते थे। जब उसने अपनी मर्जी से अभय मिश्र से शादी कर ली तो परिवार के लोग उसकी हत्या की साजिश रचने लगे।

दिव्या ने एडीजी डीआइजी और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला लेखपाल का आरोप है कि यदि पुलिस ने कार्रवाई न की तो उसका अपहरण कर हत्या करा दी जाएगी।

लेखपाल दिव्या सिंह मूल रूप से खागा फतेहपुर के अहमदपुर कुसुम्भा की रहने वाली है। प्रयागराज के फूलपुर तहसील में तैनाती के दौरान उनकी मुलाकात अभय से हुई। इसी दौरान लेखपाल के पिता संतोष सिंह ने उसकी शादी अपराधिक किस्म के एक शख्स से करानी चाही। दिव्या ने विरोध किया तो उसे पीटा गया। जबरन शादी कराने के खिलाफ दिव्या ने गुहार लगाई। इसके बाद उसने अभय मिश्र से लव मैरिज कर ली। दोनों बालिग हैं, ऐसे में उन्हें आजादी से रहने की अनुमति मिलनी चाहिए। इसमे विपरीत पिता और अन्य लोग दिव्या की हत्या की साजिश में जुट गए। दिव्या का आरोप है कि उसकी हत्या की साजिश की जा रही है। दिव्या ने अफसरों और वकीलों से गुहार लगाई ‌तो उनके वकील सुधाकर मिश्र को जान से मारने की धमकी दी गई।

लेखपाल का आरोप है कि उसके अपहरण की साजिश हो रही है। दिव्या ने अफसरों को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। साथ ही धमकी देने वाला आडियो भी सौंपा है।

रिपोर्ट – मनीष वर्मा, प्रयागराज