mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

अखिलेश के मुख्यमंत्री बनते ही समाजवादी पेंशन होगी दो हजार- चौधरी अदनान

◆आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा युवा नेता ने लगाई चौपाल

बाराबंकी : यू तो सभी विपक्षी दल वादा करते है फिर मुकर जाते है लेकिन हम समाजवादी जितना कहते है उतना करते है समाजवादी नींव जमीन से जुड़ी हुई है, अपनो का दर्द समझते है क्योंकि समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर संघर्ष करता है उक्त बात सपा के युवा नेता चौधरी अदनान ने कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान कहीं।

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा हमारी सरकार में युवाओ को लैपटॉप दिए गए, जिन्हें नौकरी नही मिली उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया गया। समाजवादी पेंशन लोगो का सहारा बनी इस बार भी अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा सरकार के बनते ही समाजवादी पेंशन बहाल करते हुए मासिक धनराशि दो हजार कर दी जाएगी।

विधानसभा कुर्सी बाराबंकी के विकास खंड सूरतगंज के ग्राम पंचायत जगतपुर, बसारी , पेनीपुर पहुंच कर सपा नेता अदनान ने चौपाल लगाई व कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर महिलाओं को समाजवादी पेंशन मिलेगी पहले जब सरकार थी तो 55 लाख महिलाओं को 500 रुपए मिलती थी अब जब पुनः अखिलेश की सरकार बनी तो फिर से समाजवादी पेंशन योजना का लाभ सीधे महिलाओं के खाते में पहुंच जाएगी। अदनान ने 2012 से 2017 की उपलब्धि बता कर 2022 में पुनः अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया जिसमे मुख्य रूप से ग्राम प्रधान संतोष कुमार वर्मा, वसी प्रधान बैंसडा, जुनैद अहमद,राजेंद्र यादव,हंसराज यादव,राजेश यादव,अरुण वर्मा,राहुल वर्मा,प्रदीप राठौर,रामचंद्र गौतम,देशराज यादव, राम सनेही यादव ,भुलन,केसरी, संतोष,अरविंद ,मंसूर खान, कलीम छेत्र पंचायत सदस्य, बालकराम यादव,लालजी उर्फ पप्पू यादव, अली हसन मंसूरी,वहीद अहमद, मुन्ना,फिरदौस आलम,रमजान अली, अब्दुल सलाम आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- हर्ष शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *