इटावा: जय गुरुदेव धर्म प्रचारक वकील साहब नही रहे, खितौरा आश्रम पर नम आंखों से हुआ अंतिम संस्कार।

जनपद इटावा की सबसे बड़ी भरथना तहसील अन्तर्गत महेवा विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम खितौरा में बाबा जय गुरुदेव के प्रिय शिष्य एवं जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के कर्ता-धर्ता चरण सिंह एडवोकेट का रविवार की अर्ध रात्रि करीब डेढ़ बजे दिल का दौरा पड़ने से खितौरा आश्रम पर ही दुखद निधन हो गया है। उन्होंने जय गुरुदेव धर्म प्रचारक के रूप में संस्था को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया था यह श्रेय चरण सिंह को ही है। जो दिन रात एक करके जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था को न केवल भारतवर्ष में बल्कि विदेशों में भी प्रचार-प्रसार करके इस मुकाम पर पहुंचाया है। चरण सिंह की अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन से जय गुरुदेव प्रचारक संस्था ही नहीं बल्कि उनके लाखों लाख चहेतों को भारी दुख का अनुभव हो रहा है। उनके अचानक इस प्रकार चले जाने से संस्था को बहुत बड़ा आघात लगा है। उनके दुखद निधन की खबर फैलते ही उनके सैकड़ों शुभचिन्तक व जय गुरुदेव के सैकड़ो प्रचारक घटना स्थल जय गुरुदेव आश्रम जय गुरुदेव की जन्मभूमि ग्राम खितौरा पहुँच गये और जय गुरुदेव धर्म प्रचारक स्व०चरन सिंह एडवोकेट के अन्तिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नम आंखों से विदा किया है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने बालो में प्रमुख रूप से पुत्र नीरज यादव,भाई सुनील यादव,अरुण यादव,संस्था महामंत्री बाबूराम यादव, आश्रम व्यवस्थापक सन्तराम चौधरी,राष्ट्रीय उपदेशक राजेश पाल,प्रमोद कुमार यादव,डॉ०राजेन्द्र प्रसाद, इंद्रेश,राजवहादुर,चन्द्र सिंह,ध्यान सिंह ह्र्दयराम यादव,राजवीर सिंह,बूटे यादव,अनुराग कुमार,वरिष्ठ पत्रकार मसूद तैमूरी, विजयेन्द्र तिमोरी,तनुज श्रीवास्तव आदि क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुख प्रकट किया है।

रिपोर्ट- विजयेन्द्र तिमोरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *