mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

इटावा: जसवंतनगर में भाविप संस्कार ने किए 21 निर्धन कन्याओं के हाथ पीले।

जसवंतनगर(इटावा)। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा 21निर्धन  कन्यायों के  हाथ पीले करते हुए उन्हें उनके जीवनसंगियों के संग दाम्पत्य बन्धन में रविवार को धूमधाम से बांध दिया गया।

मिडिल स्कूल के प्रांगण में आयोजित इस भव्य  सामूहिक विवाह समारोह में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अंकुर एवं पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद थे।

कई दिनों से नगर में इस विवाह समारोह की धूम थी। पूर्वान्ह 11 बजे 21 दूल्हों की बारात जब आधा दर्जन बैंडों की मधुरिम ध्वनि लहरियों के साथ नगर की सड़कों से निकली ,तो जगह जगह बारातियों का स्वागत किया गया। विवाह स्थल प्रांगण में दूल्हों की बारात की

आगवानी भाविप संस्कार अध्यक्ष हरीमोहन राजपूत, सचिव जवाहर लाल शाक्य, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, विवाह प्रभारी श्याम मोहन गुप्ता,पवन माथुर ने स्वयं की।

गीत संगीत के साथ सुसज्जित मंच पर एक साथ 21 कन्याओं को जब परिषद के सदस्य उनके सर पर चुनरी की छांव किये उन्हें लाएं तो लोग भावविह्वल हो उठे। बाद में क्रम से कन्यायों  ने अपने जीवन साथियों के गले मे वरमालाएं डालीं तो बराबर करतल ध्वनि प्रांगण में गूंजती रही। मंचासीन मुख्य अतिथियों के अलावा ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, महावीर सिंह यादव, राहुल  गुप्ता, सोनू यादव, अजेंद्र गौर,सूरज सिंह शाक्य, वेदव्रत गुप्ता, खन्ना यादव, ने नव युगलों को आशीर्वाद दिया गया।इस मौके पर भाविप शाखा द्वारा सभी युगलों की भांवर वेदमंत्रोच्चार के साथ पड़वाने के साथ ही विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किये गए।

अध्यक्ष हरिमोहन राजपूत और विवाह प्रभारी श्याम मोहन गुप्ता ने बताया कि शाखा द्वारा सामूहिक विवाह का यह 11 वां आयोजन है। अब तक 169  शादियां हम करवा चुके थे आज 21 और होने के साथ कुल 190 को हमारी  शाखा ने विवाह बंधन में बाधा  है। हर विवाहित जोड़े को टी वी, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, डबल  बेड, सोफा ,गेस चूल्हा, कूलर के अलावा 60 से ज्यादा दहेज में सामान दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नगर के धनी मानी जनों के अलावा राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र यादव, बलबीर सिंह, विनोद मिश्रा का व्यवस्थात्मक सहयोग उल्लेखनीय है।

दाम्पत्य बन्धन में बंधे जोड़े

आज दाम्पत्य बन्धन में बंधे जोड़ों में रीना कुमारी इटावा संग इतवारीलाल शिकोहाबाद, आरती महलई संग वासुदेव पिडारी, सैफई,रेखा सिरहौल संग गौरव दिबियापुर, अंजली जसवंतनगर संग अंशु कुमार मैनपुरी,अर्चना कोकावली संग योगेश कुमार आगरा, ज्योति फिरोजाबाद संग कुलदीप फ़िरोजावाद, काजल फ़िरोजावाद संग आकाश आगरा, जूली सिरहौल संग बबलू फ़िरोजावाद, तारावती महेवा संग मनु भोगांव, ज्योति निलोई संग गुलशन कुमार हरदोई, रचना भरथना संग सत्यम कानपुर देहात ।

इनके अलावा  प्रियंका पंजाब संग ब्रजेश हैवरा, रोशनी रतनगढ़ संग मुकेश कुमार शिकोहाबाद, गीता कुमारी मुरादगंज संग शनि भिंड, द्रोपदी भीखनपुर संग विक्रम सिंह बीना, दीपिका कानपुर संग गणेश कुमार ग्वालियर, रेशमा लखना संग दिनेश कुमार अहेरीपुर, ऋचा चितभवन संग राहुल जसराना, अनामिका  बिधूना संग मिंटू सिंह मैनपुरी, भूरा देवी पृथ्वीपुर संग ब्रजेश कुमार विजय पुरा और खुशबू  गुलाब बाडी संग पंकज कुमार फ़िरोजावाद  शामिल हैं।

रिपोर्ट – संवाद सूत्र जसवंतनगर, इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *