इटावा: पंचायत चुनाव दल के लिए राजनीति की पहली कड़ी है- सांसद गीता शाक्य।

भरथना,इटावा। भाजपा की राज्यसभा सदस्य सांसद गीता शाक्य ने बताया कि उनकी राजनीति पहली कड़ी से ही शुरू हुई है। और किसी दल या व्यक्ति की राजनीति पहली कड़ी से शुरू होना मायने रखती है। वे अपनी ग्राम पंचायत सिहुआ की प्रधान रहीं इसके बाद वे पार्टी के विभिन्न पद औरैया जिलाध्यक्ष फिर प्रदेश सचिव और अब राज्यसभा सदस्य सांसद के रूप में आप सबके समक्ष हूँ। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दल के लिए पंचायत चुनाव राजनीति में पकड़ बनाने की पहली मजबूत कड़ी है। जिसके लिए भाजपा भी अब पंचायत चुनावों पर नजर रखेगी,और पार्टी के समर्थक,कार्यकर्ता व सहयोगियों और पदाधिकारियों को प्रत्याशी होने पर भाजपा नेता उनका सहयोग करेगी।
राज्यसभा सदस्य सांसद गीता शाक्य बीती रात भरथना के बकेवर रोड नगर के मोहल्ला राजगंज स्थित श्रीनाथ फिलिंग स्टेशन पर आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में मौजूद लोगों को सम्बोधित कर रहीं थीं। जहाँ समाजसेवी व्रजेश दीक्षित के साथराजीव, संजीव, अभिनव, अभिषेक, गपूड़े आदि दीक्षित बन्दुओं ने स्वागत समारोह की मुख्यातिथि राज्यसभा सदस्य सांसद गीता शाक्य के साथ भाजपा विधायज साबित्री कठेरिया सहित औरैया भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अनिल शुक्ला, इटावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपकनाथ बद्री चौधरी, भाजपा नेता प्रभाकर गुप्ता, नामित सभासद हरिओम दुवे, मुकुट सिंह शाक्य आदि का पुष्पहार पहना कर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।

संवाद सहयोगी, भर्थना-विजयेन्द्र तिमोरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *