mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

इटावा: बैंक कैशियर के विदाई समारोह में साथियों की छलक उठी आंखे।

इटावा जनपद की नवसृजित तहसील ताखा में संचालित जिला कॉपरेटिव बैंक के कैशियर अरविन्द कुमार यादव बुधवार 30 जून को अपनी विभागीय सेवाओं से सेवा रिटायर्ड हो गये हैं।
जिसपर एस एस मेमोरियल पी जी कालेज सुतियानी मोड़ ताखा में एक विदाई समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें कालेज संस्थान के चेयरमैन कोमल सिंह यादव ने कहा है कि बैंक कैशियर अरविन्द कुमार यादव आज अपनी विभागीय सेवाओं से रिटायर्ड जरूर हुए हैं पर वे हम सबके दिलों से रिटायर्ड नही होंगे। अरविन्द कुमार यादव की सेवाएं हमेशा हमारे दिलो-दिमाग पर बसीं रहेंगी। उनका सरल स्वाव मधुर भाषा किसी भी व्यक्ति व बैंक उपभोक्ता को अपना बनाती रहीं हैं। उनकी सेवाओं को भूलना ना मुमकिन होगा।


इस अवसर पर अपनी विभागीय सेवाओं से रिटायर्ड हुए कैशियर अरविन्द कुमार यादव ने जैसे ही विभागीय सेवाओं के दौरान साथियों से मिले सहयोग का आभार व्यक्त किया उनकी आंखें नम होगई जिसे देख समारोह में मौजूद सभी साथियों की आंखों से आंसू छलक उठे।
इससे पूर्व सभी साथियों ने रिटायर्ड कैशियर श्री यादव का पुष्पहार पहना कर व अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंटकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में प्रमुख रूप से बैंक के रिटायर्ड मैनेजर कैलास चौधरी,सीनियर ब्रांच मैनेजर अतुल वर्मा,एस एस मेमोरियल पी जी कालेज सुतियानी ताखा के असिस्टेंट प्रोफेसर शेरसिंह,बी०पी०यादव,डॉ०राजेश यादव,डॉ० बलवान सिंह,प्रतिभा श्रीवास्तव आदि बैंक कर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्ट -विजयेन्द्र तिमोरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *