mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

इटावा में मैनपुरी के युवक की पीट-पीटकर हत्या, पेड़ से बंधा मिला शव।

इटावा जनपद के चौबिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गोपालपुर अगूपुर में एक शादीशुदा युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। देर रात वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने तड़के सबूत नष्ट करने के उद्देश्य से शव को बबूल के पेड़ से बांधकर जलाने का प्रयास किया लेकिन गांव के लोगों के आने का आभास होते ही हत्यारे शव को पेड़ से बंधा छोड़कर मौके से भाग निकले। गांव वालों को जब घटना की जानकारी हुई तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या के पीछे युवक के महिला से मिलने आने पर परिजनों के देख लेने पर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाकर छानबीन शुरू की गई।

गोपालपुर अगुपुर गांव में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गयी जब गांव के बीचों बीच एक 40 वर्षीय युवक मरणासन्न हालत में गांव के लोगों ने बबूल के पेड़ से बंधा हुआ देखा। जब लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे और साड़ी से बंधे युवक की हालत देखकर उसे पेड़ से बंधन मुक्त कराया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसकी बुरी तरह पिटाई की गई है। उसके पूरे शरीर पर चोटों के निशान के साथ ही कपड़े मिट्टी से सने हुए थे। आनन फानन में गांव वालों ने इसकी जानकारी चौबिया थाना पुलिस को दी। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर गांव वालों की मदद से मृतक की पहचान के प्रयास किये।

इसी बीच नगला वीरे थाना कुर्रा जिला मैनपुरी के रहने वाले योगेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त अपने छोटे भाई अनिल कुमार यादव (40) के रूप में की। उसने बताया कि अनिल कथावाचक था और गेहूं की कटायी की मशीन चलाता था। पिछले दिनों इस गांव में भी मशीन चलाई थी उसी के पैसे बाकी थे, पैसे लेने के लिए ही वह शुक्रवार की शाम को आया था और रात होने के कारण गांव में रुकने की जानकारी दी थी। लेकिन सुबह उसका शव मिला, उन्होंने उधारी मांगने पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव के कुछ लोग अपने घरों के ताले बंद करके भागे हुये हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुट गयी है।

एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह, सीओ सैफई साधुराम मयफोर्स मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट व फोरेंसिक के साथ डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल शुरू की। घटना स्थल पर पुलिस को कई सबूत मिले जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया। वहीं घटना की जानकारी पर अपने जेठ के साथ मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। युवक की शादी 15 साल पहले हुयी थी और उसके दो बच्चे हैं।

युवक की पीटकर हत्या की गई है। महिला से मिलने आने पर परिजनों द्वारा पिटायी करने से मौत का कारण दिखायी दे रहा है। छानबीन की जा रही है। मृतक के भाई ने रुपये के लेनदेन में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

रिपोर्ट-विजयेन्द्र तिमोरी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *