mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर का किया दौरा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजीपुर के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि गाजीपुर से माफियाओं का सफाया हो चुका है। बीजेपी सरकार गुंडों, माफियाओं से अच्छी तरह निपटना जानती है। बीजेपी सरकार में गुंडों, माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है। पिछली सरकारों में गुंडों, माफियाओं को सरकारी संरक्षण मिलता था।
बता दें कि सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में पहुंचे सीएम योगी ने विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का प्रमाणपत्र भी वितरित किया। साथ ही जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि रामायण काल में भी गाजीपुर की चर्चा होती है। भाजपा सरकार आने के बाद गाजीपुर से माफियाओं का सफाया हो चुका है। पिछले साढ़े 4 वर्ष में प्रदेश में बड़ा परिवर्तन हुआ है। आज यूपी का युवा कहीं भी जाएगा तो उसे पहचान का संकट नही है।


सीएम योगी ने कहा कि गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम पर होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस से लोगों का जीवन बदलेगा, विकास को नई रफ्तार मिलेगी। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की तकदीर और तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने जाति, क्षेत्र और चेहरा नहीं देखा। बीजेपी सरकार में सभी वर्गों और सभी समाज का विकास किया गया। हर गांव में कम्प्यूटर ऑपरेटर की तैनाती की जा रही। हर गांव में ग्राम पंचायत का कार्यालय होगा। हर ग्राम पंचायत कार्यालय में इंटरनेट होगा। बीजेपी सरकार लोक कल्याण के लिए समर्पित है।
सीएम योगी ने कहा कि आज लोग गंगाजल का आचमन कर सकते हैं। अवैध खनन, अवैध कब्जों पर सरकार ने चाबुक चलाया है। जमीनों पर अवैध कब्जे हटाए गए हैं। सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार किया है। गरीब की बेटी सरकार की बेटी है। किसानों के हितों के लिए तमाम योजनाएं जारी हैं। किसानों के लाभ, विकास के लिए बीजेपी सरकार लगातार काम कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि माफिया, अपराधी को उसके कृत्यों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। सरकार विकास की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही है।
सीएम योगी ने कहा कि विकास बीजेपी का एजेंडा है। लोक कल्याण बीजेपी का एजेंडा है। विकास विपक्षी दलों का एजेंडा नहीं था। यूपी में 30 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। बीजेपी सरकार विकास के लिए समर्पित है। बीजेपी सरकार जनता के सम्मान के लिए समर्पित है। बीजेपी सरकार जनता के हितों के लिए समर्पित है। सीएम योगी के कार्यक्रम में राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, मोहम्मदाबाद विधायक अलका राय, गाजीपुर विधायक संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल समेत तमाम भाजपा दिग्गज मौजूद रहे।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *