mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*एमबीबीएस आईएएस,डॉ मन्नान अख्तर जालौन के उपचार में जुटे,विशेष प्रयासों के लिए दिल्ली में मिलेगा बड़ा सम्मान। The Indian opinion*

उत्तर प्रदेश के पिछड़े जिलों में शामिल जालौन जनपद को विकासशील जनपदों की श्रेणी में लाने के लिए ही सीएम योगी ने खासतौर पर होनहार आईएएस अफसर डॉक्टर मन्नान अख्तर को जालौन जनपद की कमान सौंपी थी।

मूल रूप उत्तर प्रदेश के निवासी डॉक्टर मन्नान अख्तर कि ज्यादातर परवरिश और शिक्षा दीक्षा आसाम में हुई उनके पिता भी भारत सरकार में वरिष्ठ अधिकारी थे।

शुरू से ही उनके मन में अपने पिता की तरह ही एक प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश सेवा करने का जज्बा थाl मन्नान अख्तर ने पहले एमबीबीएस की पढ़ाई की और लोगों का कष्ट दूर करने के लिए डॉक्टर बने ,लेकिन समाज में व्यापक योगदान देने के लिए उन्होंने आईएएस बनने का निर्णय लिया और कठिन परिश्रम से आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा कार्य में जुड़े।

जालौन जनपद अशिक्षा बेरोजगारी और अन्य समस्याओं की वजह से विकास की रफ्तार से पिछड़ा जिला माना जाता है।

डॉ मन्नान अख्तर ने जालौन की कमान संभालने के बाद जिले के अधिकारियों से विमर्श करके समाज के हर क्षेत्र में लोगों का मनोबल ऊंचा करके उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई योजनाएं बनाई,कई प्रयोग लागू किए जिनका सकारात्मक परिणाम भी सामने आया।

जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर के नेतृत्व में जिले को कई बार प्रदेश स्तर पर मिल चुका है सम्मान।

डीएम, डीआईओएस व बीएसए होंगे सम्मानित।

दिल्ली में मिलेगा एजुकेशन आईकॉन अवॉर्ड।

जनपद के बच्चों विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन के लिए उनके मनोबल में वृद्धि करने के लिए युवा आईएएस डॉ मन्नान अख्तर ने कई नवोन्मेष लागू किए।
नए कार्यक्रमों के बहुत ही बेहतर परिणाम सामने आए सरकार ने इन कार्यक्रमों की सराहना भी की, जिसके लिए डीएम, डीआईओएस व बीएसए को 24 अगस्त को दिल्ली के ताज होटल में
“एजुकेशन आईकॉन अवॉर्ड ” से सम्मानित किया जाएगा।

लागू किए यह नए कार्यक्रम..

डीएम डॉ मन्नान अख्तर के नेतृत्व में जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले में संचालित ‘कौन बनेगा नन्हा कलाम’ , ‘किशोरी शिक्षा समाधान योजना’, ‘जालौन कैरियर प्रोग्राम’,’साइंस फाउंडेशन कोर्स’, ‘पुरातन छात्र परिषद’ का गठन,’बीहड़ बालिका नवोंत्थान योजना”, ‘जालौन एजुकेशन ट्रस्ट’ , ‘खेलो जालौन’, ‘प्रोग्राम क्वालिटी एप’, ऊर्जा व जल संरक्षण के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया :

जिले में नवाचारों में कौन बनेगा नन्हा कलाम, पुरातन छात्र परिषद व ऊर्जा एवं जल संरक्षण कार्यक्रम को प्रदेश स्तर पर पुरस्कृत किया जा चुका है। इसी क्रम में डीएम मन्नान अख्तर,डीआईओएस भगवत पटेल व बीएसए राजेश कुमार शाही को अंतरराष्ट्रीय स्तर का एजुकेशन आइकॉन अवॉर्ड से 24 अगस्त को दिल्ली के ताज होटल में सम्मानित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने इन कार्यक्रमों से जुड़े सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और आगे भी जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए सर्वोत्तम योगदान देने का आवाहन भी किया है।

रिपोर्ट – देवव्रत शर्मा