mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

करोड़ो की मार्फीन सहित दो तस्कर गिरफ्तार!

बाराबंकी: सर्विलांस टीम, थाना रामनगर पुलिस एवं एनसीबी की संयुक्तटीम द्वारा अन्तरजनपदीय 02 शातिर मारफीन तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.250 कि0ग्रा0 मारफीन, 2 लाख 10 हजार रूपये व तस्करी में प्रयुक्त होण्डा कार बरामद की गयी।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दूबे के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम, थाना रामनगर पुलिस व एनसीबी की संयुक्त टीम द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 02 शातिर मारफीन तस्कर मोहम्मद इमरान पुत्र स्व0 मोहम्मद वैश निवासी ग्राम बड़नपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, वाहिद अली पुत्र आशिक अली निवासी ग्राम बड़नपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को चौकाघाट रेलवे क्रासिंग के पास बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के पास से 02.250 किलोग्राम मारफीन, 2,10,000/-रूपये नकद व तस्करी में प्रयुक्त होण्डा कार UP 32 LC 5503 बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध मु0अ0स0 29/2021 धारा 8/21/25/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि वह लोग कार के माध्यम से मारफीन की सप्लाई गोण्डा, बहराइच व बलरामपुर आदि स्थानों पर की जाती है और उन लोगों को मारफीन की आपूर्ति बांसा निवासी ताज मोहम्मद द्वारा की जाती है।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *