कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा को राष्ट्रपति पदक से किया गया सम्मानित!

रिपोर्ट – रोहतास भारद्वाज,

कासगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली जनपद गोरखपुर में तीन साल यातायात व्यवस्था को सुधारते हुए अप्रत्याशित परिणाम देने वाले अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज आदित्य प्रकाश वर्मा को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। उनकी पुलिस सर्विस में यह पांचवां बड़ा पुरस्कार है।

74वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस सर्विस का ये बड़ा सम्मान चिन्ह उनकी वर्दी पर टैग किया गया, तो गौरव का यह क्षण पाकर वह भी हर्षित नजर आये। यह पुरस्कार उनके तीन वर्षों के उस अथक प्रयास और परिश्रम का फल है, जो उनके द्वारा सीएम सिटी गोरखपुर में एसपी ट्रैफिक के पद पर रहते हुए किया। उनकी गोरखपुर के यातायात की शक्ल-ओ-सूरत बदलकर रख देने वाली, उनकी गांधीगिरी सरकार को भा गई और तीन साल के सराहनीय कार्य के लिए उनको यह राष्ट्रपति पदक (प्रेजीडेंट पुलिस मेडल) मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *