mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

कोविड वैक्सीन लगाकर रुपये वसूलने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे!

◆पुलिस और स्वास्थ्य विभाव की संयुक्त टीम ने किया बड़ा खुलासा
◆स्वास्थ विभाग के कर्मचारी की मदद से चल रहा था बड़ा खेल
◆फर्जी क्लिनिक चलाकर लोगो को दिया जा रहा था फर्जी प्रमाण पत्र
◆कोवीशील्ड वैक्सीन, सुई व फर्जी प्रमाण पत्र बरामद

बाराबंकी:कोरोना से बचाव के लिए जहाँ सरकार आम जनता को मुफ्त में कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवा रही है वही वैक्सीन को लेकर अब रुपये वसूले जाने की खबर भी सामने आ रही है और विचारणीय बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी की मदद से फर्जी क्लीनिक संचालित कर लोगो से वैक्सीनेशन के बदले रुपये वसूले जा रहे।

जानकारी देते एसपी बाराबंकी यमुना प्रसाद

पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रुप से फर्जी कूट रचित मेडिकल क्लीनिक खोल कर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन सुई, एक अदद वायल व फर्जी/कूट रचित वैक्सीनेशन कार्ड बरामद किया गया।

दरअसल डॉ0 सुनील कुमार चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतरिख थाना जैदपुर द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि ग्राम गोछौरा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रुप से फर्जी व कूट रचित मेडिकल क्लीनिक खोलकर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी बाराबंकी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा फर्जी कूट रचित क्लीनिक खोल वैक्सीनेशन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपजिलाधिकारी नवाबगंज के पर्यवेक्षण में चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी निरीक्षक जैदपुर के नेतत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गठित टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि बृजेन्द्र कुमार पुत्र जगजीवन प्रसाद निवासी ग्राम महरुपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी व संदीप कुमार पुत्र स्व0 राममिलन गौतम निवासी रानीमऊ बकौली थाना पटरंगा जनपद अयोध्या द्वारा छल व फर्जी तरीके से डॉ0 पदमेश मिश्रा की क्लीनिक पर चोरी छिपे कोरोना वैक्सीन का इन्जेक्शन लगा रहे थे और रुपये की वसूली की जा रही थी, पूछताछ पर पता चला कि यह वैक्सीन संदीप कुमार जो जिला अस्पताल बाराबंकी में सी0एच0ओ0 के पद पर कार्यरत है, चुराकर लाता है तथा दोनों मिलकर गांव की जनता को वैक्सीन लगाकर 125 रुपये प्रति व्यक्ति लेते है।

अभियुक्तगण को हिरासत में लेने के उपरान्त क्लीनिक पर तलाशी ली गई तो क्लीनिक पर कोवीशील्ड वैक्सीन एक वायल व तीन नई सीरिंज तथा इन लोगों द्वारा तैयार की गयी वैक्सीनेशन कार्ड बरामद हुआ। अभियुक्तगण द्वारा चोरी करके वैक्सीन लगाना तथा छल पूर्वक कूटरचित अभिलेख तैयार करते हुए आम जनमानस के जीवन को खतरे में डालते हुए यह कार्य किया जा रहा था जिससे इनके विरुद्ध थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 250/21 धारा 379/419/420/467/468/471/336/269/270/188/411 भादवि व 15(2), 15(3) आईएमसी व 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *