रिपोर्ट – अब्बास,
बदलापुर थाना क्षेत्र के उदपुर गेल्हवा गाव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष जिसमे दोनों पक्षों से 7 लोग घायल हुए हैं।सभी घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि थाना क्षेत्र के उदपुर गेल्हवा गाव निवासी विनोद शुक्ला और रामभुवन शुक्ला के बीच जमीन बटवारे मे पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डन्डे चले है।
जिसमे दोनों पक्षों से दो महिला सहित सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया है। वही मार पीट का बीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।