mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

तेज़ रफ़्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के भेंट चढ़ी एक युवा जान और एक की हालत गंभीर।

आज सुबह 9 बजे सुल्तानपुर रोड पर एच सी एल क्रासिंग पर विपरीत दिशा से आती मोटरसाइकिल और आई 20 कार की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरे को अति गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है । टक्कर के बाद कार चालक घटना स्थल से फरार हो गया । यह दुर्घटना एच सी एल चौकी, थाना सुशान्त गोल्फ सिटी के ठीक सामने चौराहे पर हुई है ।

प्रत्यादर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल अर्जुनगंज की तरफ गलत दिशा से रफ्तार में आ रही थी । चालक और सवार दोनों ने ही हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इसी प्रकार आई 20 कार सुशान्त गोल्फ सिटी की तरफ से गलत दिशा से आ रही थी ।चौराहे पर दोनों की जानलेवा टक्कर हुई जिसके परिणाम स्वरूप मोटरसायकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गयी और सवार जानलेवा रूप से चोटिल हो गया ।

चौकी पर स्थित पुलिस कर्मी जिस स्थिति में थे उसी में मौके पर पहुँच कर घायलों की मदद और स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रहे थे। अन्य राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को एक ई रिक्शा मेंअस्पताल ले जाया गया । अभी तक दोनों घटनाग्रस्त युवाओं में से किसी की भी पहचान नहीं हो सकी है ।

सुल्तानपुर रोड पर थोड़ी दूरी और ईंधन बचाने के चक्कर में गलत दिशा से बेरोकटोक वाहनों का आना जाना एक आम बात है जिससे हमेशा ही दुर्घटना की संभावना बनी रहती है ।

आज की दुर्घटना में 15 मिनट बाद भी एम्बुलेंस का न पहुँचना एक गंभीर विषय है जबकि डायल 112 कार्यालय दुर्घटना स्थल से मात्र कुछ मिनट की दूरी पर है । ऐसे मौकों पर इंसानी जान बचाने के लिये साधनों की उपलब्धता और तत्परता दोनों ही आवश्यक हैं ।

रिपोर्ट – विकास चन्द्र अग्रवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *