ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के खिलाफ आज सुल्तानपुर में हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातान्त्रिक सेना के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।

रिपोर्ट – राहुल सोनकर,

सूबे में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था के खिलाफ आज सुल्तानपुर में हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातान्त्रिक सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट गेट पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने गेट पर जाम लगा दिया और हाथों में तख्ती बैनर लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस भाजपा सरकार में इस समय अपराधों की बाढ़ आ गई है।

जिले के गोसाईंगंज थानाक्षेत्र में अब तक हुई हत्यायों के खुलासे न होने पर इन्होंने नाराजगी जताई। इनकी माने तो कोरोना महामारी में बच्चों की NIIT जैसी प्रवेश परीक्षाएं कराई जा रही है जिससे इस महामारी के बढ़ने की संभावनाएं और बढ़ जाएंगी।

लिहाजा उन्होंने कलेक्ट्रेट गेट के सामने प्रदर्शन किया। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन इन्होंने एसडीएम को सौंपा और इन मामलो पर कार्यवाही की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *