![](http://www.indianopinionnews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210717-WA0012.jpg)
बाराबंकी: जिलाधिकारी ने सिविल लाइन, नाका सतरिख तथा पल्हरी चौराहा का किया स्थलीय औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह ने उपजिलाधिकारी सदर अभय पाण्डेय के साथ निर्माणाधीन सिविल लाइन चौराहा नाका सतरिख चौराहा तथा पल्हरी चौराहा के सौन्दर्यीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया, साथ ही जेब्रा पार्क का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
![](http://www.indianopinionnews.com/wp-content/uploads/2021/07/IMG-20210717-WA0011.jpg)
निरीक्षण में जिलाधिकारी सिविल लाइन चौराहा पर सड़क खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की है तथा नाका सतरिख चौराहा पर जल्दी से काम को पूरा करने के निर्देश दिये और पल्हरी चैराहे पर कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि कार्य को जल्दी से पूर्ण कर लिया जाये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इन चौराहा के सौन्दर्यीकरण कार्य को समयबद्ध ढ़ग से पूरा किया जाए। निर्माण कार्य में कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो के तहत जनपद में चौराहा के चौड़ीकरण तथा सौन्दर्यीकरण के कार्य किये जा रहे है। चौराहा के चौड़ीकरण से सुगम आवागमन एवं समय की बचत होती है।
रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह