mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पार्टी का सशक्त पक्ष जनता में पहुचाएं भाजपा के मीडिया कार्यकर्ता – हिमांशु दुबे

भाजपा की जिला मीडिया कार्यशाला आयोजित।

विपक्ष के हमलों को सामना करने के सिखाये गए गुर।

बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश सह मीडिया हिमांशु दुबे ने कहा कि पार्टी के मीडिया कार्यकर्ता पार्टी  के संवाहक हैं।  2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का सशक्त और सबल पक्ष जनता में पहुँचे इसके लिए मीडिया पदाधिकारियों की अहम भूमिका होगी ,जिसके लिए आंकड़ो को एकत्रित करना एवं उनका मीडिया के समक्ष प्रस्तुतिकरण का तरीका महत्वपूर्ण है।प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सोमवार को  भाजपा की जिला मीडिया कार्यशाला के दौरान पार्टी के  मीडिया कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने विपक्ष के हमलों का जवाब देने का गुर भी सिखाया।उन्होने मीडिया के सम्मुख क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है इसके भी टिप्स दिए।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव पर देश और विश्व की नजर रहेगी।कहा कि जनता के बीच चुनाव प्रचार से लेकर चुनावी तैयारी तक का दारोमदार भाजपा की मीडिया टीम पर रहेगा। टीम को प्रभावशाली तरीके से अपनी बातें रखकर विपक्ष को बेनकाब करना होगा।कहा कि बूथ और शक्तिकेन्द्रों से लेकर मण्डल और जिले तक पार्टी ने मजबूत सूचना तंत्र  स्थापित किया है।

 कहा कि सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच नहीं रख पाने के कारण विपक्षी इसका फायदा उठा सकते है। कहा कि विपक्षी दल भाजपा सरकार के कामों को अपना बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह मीडिया प्रभारी व प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार के कामों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच पहुंचाएं और उन्हें बार-बार गिनाएं।

उन्होंने कहा कि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया पर भी पार्टी के कार्यक्रमों व सरकार की योजनाओं का मजबूत प्रचार-प्रसार आवश्यक है। मीडिया, समाज व जनता तक संगठन की बातों व विचारों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई ने अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने संचालन किया।इस अवसर पर देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू,हर्ष टण्डन,विजय कुमार श्रीवास्तव,पारस त्रिपाठी,कल्पना सिंह,सुमन श्रीवास्तव,आशीष जायसवाल,सन्तोष कुमार रावत,शरद जैन,करुणा शंकर शुक्ला, अजय विश्वकर्मा,उमेश कुमार मिश्रा, दुष्यंत सिंह,जितेंद्र शुक्ल,पवन मिश्रा सहित सभी मंडलो एवं मोर्चा के मीडिया प्रभारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *