पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रभावी वैक्सीन बनाकर भारत ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश- प्रकाश जावड़ेकर

दो प्रभावशाली वैक्सीन बनाने वाला भारत दुनिया का पहला देश:

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि भारत दुनिया का वह पहला देश है जिसने विश्व के इतिहास की सबसे खतरनाक महामारी का सबसे मजबूती से जवाब दिया है। भारत ने दुनिया में सबसे पहले दो प्रभावशाली वैक्सीन बनाई है और विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया है जिसके तहत 30 करोड लोगों को पहले चक्र में वैक्सीन दी जानी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि भारत की बनाई हुई वैक्सीन आज दुनिया के दर्जनों देशों में उपलब्ध कराई जा रही है और दुनिया के तमाम देश अपने नागरिकों के लिए भारतीय वैक्सीन चाहते हैं क्योंकि वह सुरक्षित और प्रभावशाली है।

प्रधानमंत्री मोदी का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प देश वासियों के सहयोग से पूरा हो रहा है:

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि कुछ महीनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को आत्मनिर्भर बनने की अपील की थी उन्होंने यह कहा था कि यदि देश के लोग एक एक कदम आगे बढ़ेंगे तो पूरा देश सवा सौ करोड़ कदम आगे बढ़ेगा। आज देश के लोगों की एकजुटता और कठिन परिश्रम का यह परिणाम है कि भारत सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है और तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
हमारे वैज्ञानिकों और चिकित्सकों ने देश सेवा के मार्ग पर कठिन परिश्रम करते हुए एक तरफ देश की जनता को कोरोना की महामारी से बचाया और दूसरी तरफ पूरी दुनिया के लिए दो प्रभावशाली वैक्सीन भी उपलब्ध कराई जो की पूरी तरह देसी भारतीय तकनीक पर आधारित है।

पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व से देश का स्वाभिमान जगा है।


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से देश के हर व्यक्ति के भीतर एक नया स्वाभिमान जगा है देश के लोगों को यह भरोसा मिला है कि पूरी ईमानदारी से देश को नेतृत्व देने वाले प्रधानमंत्री पूरी निष्ठा से देश के हित में काम कर रहे हैं इसीलिए देश का हर नागरिक देश के हित में काम कर रहा है और आंतरिक और बाह्य सुरक्षा से लेकर विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भी भारत निरंतर उपलब्धियों को हासिल कर रहा है और पूरे दुनिया में भारतीय मेधा का सम्मान हो रहा है।

एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *