पुलिस की पकड़ में आये शातिर, बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद

प्रतापगढ़। जनपद में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अनुराग आर्य के निर्देशन में जनपद के थाना संग्रामगढ़ से उ0नि0 शत्रुहन वर्मा मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र संग्रामगढ़ के कुशेमर चौराहे के पास से 02 अभियुक्तों 01. अजय गौतम पुत्र  ओम प्रकाश गौतम नि0 श्रीपुर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ 02. विनीत पाण्डेय पुत्र शारदा प्रसाद पाण्डेय नि0 तेजई का पुरवा, आजाद नगर थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के  कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 214/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

प्रतापगढ़ से राजेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *