mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित! राम मंदिर निर्माण देश के स्वाभिमान का प्रतीक: सन्तोष सिंह

बाराबंकी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण देश की संस्कृति एवं स्वाभिमान का प्रतीक है।दिव्य और भव्य अयोध्या का सपना साकार हो रहा है।प्रदेश उपाध्यक्ष शनिवार को कोऑपरेटिव सभागार में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।खचाखच भरे सभागार में शिक्षकों,अधिवक्ताओ एवं चिकित्सकों से सीधे संवाद करते हुए कहा प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व करता है।बताया कि पार्टी के लिए विकास एवं राष्ट्रवाद प्राथमिकताओं में है। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित हैं। प्रदेश में निवेश 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुँच गया है।जिसके कारण इंफ्रास्ट्रक्टर बढ़ा।परिणामस्वरूप 4.5 लाख युवाओं को रोजगार मिला। प्रदेश में रोजाना 18 से 24 घण्टे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

कोरोना महामारी के दौरान सरकार का प्रबंधन देश और विदेशों में चर्चा का विषय बना है।8 करोड़ से अधिक प्रदेश वासियो को वैक्सीनशन किया जाना एक उपलब्धि है।भाजपा ने जातिवादी,परिवारवादी,क्षेत्रवादी राजनीति का  प्रदेश से सफाया कर दिया है।सपा और मुख्तार अंसारी के संबंध पर बोलते हुए उन्होने कहा कि दोनों की प्रवृत्ति एक ही है। असदुद्दीन ओवैसी को भी आड़े हांथो लिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि ‘पीएम मोदी ने एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए  पूरी दुनिया के अंदर  भारत का डंका बजाया।भाजपा शासन में   देश  सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।जबकि  मुद्दा विहीन विपक्ष अनर्गल आरोप लगा रहा है। मगर जनता भाजपा के साथ है।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने सभी का स्वागत किया।संचालन आशीष पाठक ने किया।पं अरविंद मिश्रा ने आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, अजीत प्रताप सिंह,बार अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह,विधानसभा प्रभारी रोहित भारती, सन्तोष सिंह,अवधेश श्रीवास्तव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र वर्मा, कोऑपरेटिव चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार वर्मा, विजय आनंद बाजपेई,अनूप यादव, डॉ सुजीत चतुर्वेदी,डॉ अनूप श्रीवास्तव,अलका पटेल,हरिनाम सिंह,डॉ अजय कुमार वर्मा, अजय सिंह गुरु,गुरदीप सिंह,संजीव वर्मा,एके पांडेय,कमलेश शुक्ला सहित काफी संख्या में प्रधानाचार्य, अधिवक्ता,चिकित्सक एवं प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *