फतेहपुर: यमुना नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबकर मौत, गोताखोरों ने शव किया बरामद।

फतेहपुर,15 सितम्बर। साइकिल से स्नान करने गए दो किशोरों की सोमवार को यमुना नदी में डूब कर मौत हो गई। देर रात तक खोजबीन के दौरान एक किशोर का शव यमुना नदी के किनारे मिला। वहीं दूसरे का शव  मंगलवार को यमुना नदी से गोताखोरों ने निकाला। दोनों किशोरों की मौत से स्वजनों में कोहराम मच गया।

ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव के रहने वाले हरिकृष्ण अवस्थी का 13 वर्षीय पुत्र हर्ष अवस्थी अपने गांव के ही दोस्त गोरे सिंह  रामबरन सिंह के 11 वर्षीय पुत्र गोरेसिंह के साथ सोमवार सुबह  घर से बिना बताए घूमने निकल गये थे। जब दोनों शाम तक वापस नही लौटे, तो पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू किया, तो ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे दोनों किशोरों को साइकिल से घूमते ओती घाट की तरफ जाते देखा था।

देर रात  तलाश करते-करते परिजन व ग्रामीण यमुना के किनारे पहुंचे, जहां दोनों की साइकिलें और दोनों किशोरों के कपड़े किनारे रखे मिलने से स्वजनों में हड़कंप मच गया। स्वजनों ने रात में ही आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से दोनों किशोरों को नदी में  खोजना शुरू कर दिया। देर रात खोजबीन के दौरान तो गोरेसिंह का शव मिला। वहीं हर्ष का कोई सुराग नही लगा। कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद ग्रामीण व स्वजन देर रात वापस लौट आये। मंगलवार सुबह स्वजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू कार्य शुरू कराया। करीब घंटों चले रेस्क्यू के दौरान  गोताखोरों ने हर्ष को भी ढूंढ निकाला लेकिन तब तक उसकी भी सांसें थम चुकी थी। गांव में दोनों किशोरों की मौत से सन्नाटा पसर गया। वहीं स्वजनों में मौत की खबर से कोहराम मचा गया। वहीं स्वजनों और ग्रामीणों के कहने पर पोस्टमार्टम न कराते हुए पुलिस ने पंचनामा भर शवों को उनके स्वजनों को सौंप दिया।

बताते चलें कि हर्ष अपने तीन भाई बहनों में दूसरे नम्बर का था।  वहीं मां रेखा अवस्थी भाई आदर्श व बहन नेहा का हर्ष का शव देख रो-रो कर बुरा हाल रहा। मां रेखा ने बताया कि हर्ष जनता इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। वहीं गोरे अपने दो भाईयों में छोटा था। भाई सुनील ने  बताया कि मां का स्वर्गवास दस वर्ष पहले हो गया था। गोरे जनता इंटर कालेज में ही कक्षा सात का छात्र था। आकस्मिक मौत से गोरे के स्वजनों में भी कोहराम मच रहा।

रिपोर्ट- मनीष पाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *