बदायूं : सपा नेता की 2 करोड़ 45 लाख की चल अचल संपत्ति को प्रशासक ने सील कर, कुर्की की कारवाही।

बदायूं जिले में सपा नेता सर्वेश यादव की दो करोड़ो 45 लाख की चल व अचल संपत्ति जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसीलसदर व बिल्सी तहसील प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में सील कर कुर्क की है।

आपको बता दें कि 19 नवंबर 2017 को हुई अंकुर चौहान नाम के एक व्यक्ति की हत्या में जिसमें सपा नेता सर्वेश यादव,धीरू यादव,प्रेमसिंह का नाम शामिल था। इसी के चलते सर्वेश यादव पर अंकुर की हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे लोगों की संपत्ति जिला प्रशासन के निर्देश पर कुर्की जा रही है। इसी के चलते सपा नेता सर्वेश यादव की भी चल व अचल संपत्ति तहसील बिल्सी बैन गांव  व सदर तहसील के आवास विकास में थी। जिसको सील कर कुर्क किया गया है।

तहसीलदार सदर ने बताया कि आवास विकास में सपा नेता सर्वेश यादव की करीब सात लाख की संपत्ति थी। जिसे सील कर कुर्क कर किया गया है। इसके अलावा बिल्सी में भी तहसील प्रशासन इनकी संपत्ति कुर्क कर कार्रवाई कर रहा।

रिपोर्ट अरविंद कुमार बदायूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *