mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बलरामपुर : आचार संहिता उल्लंघन में, पूर्व ब्लॉक प्रमुख को भेजा गया जेल, 50 अन्य के खिलाफ भी मुकदमा।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले की पुलिस ने एक पूर्व ब्लाक प्रमुख को कोविड गाइडलाइन का पालन ना करने, आदर्श आचार संहिता व धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के ना केवल बड़ी संख्या में लेकर जुलूस निकाला बल्कि कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन भी किया है। बताया जाता है कि उनके परिवार से दो लोग त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में टाल थोक रहे हैं।

कोरोना काल में निकाली बाइक रैली :-

मामला है उतरौला कोतवाली क्षेत्र के रूखी मझारी गांव का। श्रीदत्तगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख व पटियाला ग्रट के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ताहिर खान अपने बेटे अंसार शाह को रूखी मझारी गांव से प्रधानी का चुनाव लड़ा रहे हैं। बेटे के समर्थन में ताहिर खान ने गांव में एक बाइक रैली निकाली, जिसमें सैकड़ों की संख्या में बाइक और उस पर सवार लोग शामिल थे। किसी समर्थक ने ही प्रधान पद प्रत्याशी के समर्थन में ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल :-

जुलूस निकलने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई उतरौला कोतवाली की पुलिस टीम ने रैली का आयोजन करने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख ताहिर खान को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही 50 अन्य लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सब लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन, कोविड-19 महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया गया है।

जिला प्रशासन और पुलिस लगातार कर रही निगरानी :-

अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस की है। हम ऐसे लोगों की लगातार निगरानी कर रहे हैं, जो कोरोना गाइड लाइंस और पंचायत चुनाव के लिए जारी राज्य चुनाव आयोग की गाइड लाइंस का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी के तहत पूर्व ब्लाक प्रमुख ताहिर खान व उनके बेटे पर कार्रवाई की गई है। ताहिर खान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


रिपोर्ट – योगेंद्र विश्वनाथ, बलरामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *