mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बलरामपुर :- पुलिस ने बरामद किया सांप, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप।

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब कार सवार चार तस्कर एक दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ सांप को लेकर जिले का बॉर्डर क्रॉस करने का प्रयास कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर स्वाट, सर्विलांस, क्राइम ब्रांच व वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार सवारों को रोककर जब चेकिंग की तो इन कार सवारों के पास से दुर्लभ प्रजाति के रेड सेंडबोवा (दो मुंहा) साँप बरामद हुआ जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए बताई जा रही।

कैसे गिफ्तार हुए सांप की तस्करी करने वाले तस्कर :-

मामला कोतवाली देहात से जुड़ा हुआ है। यहां स्वाट टीम, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस व वन विभाग की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक कार में कुछ लोग एक दुर्लभ प्रजाति के सांप को लेकर जिले का बार्डर क्रास करने वाले हैं। सँयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर चेकिंग शुरू की तो एक संदिग्ध कार से पुलिस ने 4 लोगो को पकड़ लिया और जब इनकी तलाशी ली गयी, तो इनके पास से रेड सेंडबोवा सांप बरामद हुआ। जिसके बाद सँयुक्त टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

2.5 करोड़ से लेकर 25 करोड़ तक में बिकता है सांप :-

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सदन कुमार, गोविंद, बाबर व विशाल बताया है। बरामद सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ से लेकर 25 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है।

बताया जाता है कि यह प्रजाति अब अति दुर्लभ सांपों की प्रजाति में आती है। जिसके कारण वन्य जीव प्रभाग द्वारा इसे बचाने की तमाम कवायद भी की जा रही है। लेकिन तस्कर लगातार सुहेलवा वन्य जीव अभ्यारण से इन सांपों को पकड़ कर बेचने के फिराक में रहते हैं। पहले भी बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच पुलिस द्वारा इस तरह के तस्करों को सांप समेत गिरफ्तार किया जा चुका है।

क्या बोले पुलिस अधीक्षक :-

पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया रेड सैंड बोआ सांप जो बरामद किया गया है। वह करीब ढाई किलो का है और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई करोड़ रुपए से 25 करोड़ रुपये तक होती है। इसे नेपाल या भारत के तराई इलाके से लाया गया है। पूरे मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे 2 श्रावस्ती जनपद के, 1 सिद्धार्थनगर व 1 बस्ती जनपद के है।

रिपोर्ट – योगेंद्र विश्वनाथ, बलरामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *