mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बसपा छोड़कर जाने वालों को बताया दगा कारतूस : अशोक सिद्धार्थ।

माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगातुल्लाह अंसारी और अम्बिका चौधरी के सपा ज्वाइन करने पर बसपा के राष्ट्रीय महासचिव अशोक सिद्धार्थ ने बड़ा हमला बोला है। बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ ने सपा ज्वाइन करने वाले दोनों नेताओ को दगा हुआ कारतूस बताया है। उन्होने कहा की इनके आने जाने से बसपा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। बसपा विचारों और सिद्धांतो पर काम करने वाली पार्टी है।

बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ ने कहा की इन लोगों को पहले ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। इनके सपा में जाने से बसपा पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ ने साफतौर पर कहा की अंसारी परिवार के अन्य सदस्य भी कही पर जाने आने के लिए स्वतंत्र हैं, कोई कहीं पर भी जा सकता है, किसी को पार्टी रोकने और मनाने नहीं जा रही है। उन्होने कहा की इससे बसपा पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ ने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर हमला बोला है।

बता दें की बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक सिद्धार्थ ने आज प्रयागराज में पार्टी द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की। इस दौरान बसपा नेता अशोक सिद्धार्थ ने दावा किया की यूपी में बसपा की सरकार 2022 में बनेगी। प्रयागराज में बसपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने भी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनाने के लिए अभी से जुटने के लिए कहा।

रिपोर्ट – मनीष वर्मा
प्रयागराज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *