बाराबंकी:एक चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा वांछित/सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर0एस0 गौतम के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक घुंघटेर सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा वांछित/सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज थाना घुंघटेर पुलिस द्वारा अभियुक्त पप्पू राजपूत पुत्र स्व0 रामऔतार निवासी ग्राम मड़ियाव थाना जानकीपुरम् जनपद लखनऊ को एक अदद मोटर साइकिल UP 41 AJ 5778 के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना घुंघटेर पर मु0अ0सं0 149/19 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह मोटर साइकिल मैंने ढ़िकोलिया से चोरी की थी।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह, व0उ0नि0 सुधांश कुमार मिश्र, उ0नि0 अशोक कुमार, का0 ताहिर थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी शामिल रहे।

रिपोर्ट–नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *