mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी:शातिर मोबाइल चोर को किया गया गिरफ्तार!कब्जे से चोरी के 10 अदद मोबाइल फोन बरामद

बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी किये गये 10 अदद मोबाइल फोन बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई ।

जनपद बाराबंकी में घटित हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर0एस0गौतम के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर सीमा यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में चोरों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था, जिसके क्रम में आज थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।

अभिसूचना को विकसित करते हुए प्रभारी चौकी मण्डी अभिमन्यु शुक्ला द्वारा मय पुलिस टीम के एक शातिर चोर शंकर पुत्र कल्लू चौहान निवासी नाला पीरबटावन थाना कोतवाली नगर बाराबंकी को चन्दना रोड मोड़ से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 10 मोबाइल जब्त किए।

अभियुक्त शंकर ने पूछताछ से प्रकाश में आया कि बरामद सभी मोबाइल की चोरी उसके द्वारा ही किया गया है । शंकर मोबाइल चोरी करने में बहुत शातिर है।इसके द्वारा किसी मोबाइल को कुछ समय में ही चोरी कर लिया जाता है।इसके द्वारा चोरी किये गये मोबाइल फोन को सस्ते दामों का लालच देकर बेंच दिया जाता है । चोरी का यह कार्य इसके द्वारा अपने शौक आदि को पूरा करने के लिए किया जाता है ।इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर द्वारा मु0अ0सं0-804/2020 धारा 379/411 भादवि व  मु0अ0सं0  803/2020 379/411 भादवि पंजीकृत किया गया था ।

रिपोर्ट-नितेश मिश्रा/सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *