mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जड़ा जे०बी०एस विद्यालय मालिनपुर के गेट पर ताला।

रामसनेहीघाट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(ABVP) रामसनेहीघाट के कार्यकर्ताओं के द्वारा शनिवार को जे०बी०एस महाविद्यालय, मालिनपुर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कॉलेज के गेट पर ताला जड़कर कॉलेज को बंद कराया गया।

विद्यालय में संचालित बी फार्मा कोर्स के छात्रों को प्रवेश पत्र ना मिलने पर परीक्षा ना दे सके जिसके लिए पूरा दिन छात्र आंदोलन पर बैठे रहे,शनिवार की सुबह 10 बजे से ही एबीवीपी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कॉलेज के गेट पर एकत्रित हुए। जहां कॉलेज में B.Pharma में व्याप्त धंधली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के गेट पर तालाबंदी भी कर दी। जिससे कॉलेज के अंदर रुके प्रोफेसर अंदर ही रह गए, जबकि बाहर के लोग अंदर नहीं जा सके।

करीब शाम 06 बजे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान जिला सह संयोजक प्रभात अवस्थी ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन D.Pharma के छात्रों को न्याय दिलाने के लिये किया जा रहा है। प्रभात ने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में छात्रों को परीक्षा प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया जाए, छात्र छात्राओं को जो परीक्षा छूट गयी है उनको कराया जाए, परीक्षा न करा पाने की दशा में छात्रों की एक वर्ष की शुल्क वापस की जाए सहित मांगे रखी गई हैं।
जिला संगठन मंत्री अमन ने बताया कि एबीवीपी द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की जा चुकी है, कॉलेज की विफल नीतियों को हटाने व सुलभ नीतियों को अपनाने के लिए एबीवीपी छात्रों की आवाज बनकर छात्र प्रदर्शन कर रही है,
शाम 06 बजे पहुँचे विद्यालय के प्रबंधक अंगद कुमार सिंह ने बताया कि मैं शत शत प्रतिशत विद्यार्थियों की परीक्षायें कराऊंगा अन्यथा परीक्षा न करा पाने की दशा में वर्ष की पूरी शुल्क वापस करूँगा,
उक्त प्रकरण पर नगर मंत्री शुभम साहू ने कहा यदि विद्यालय प्रशासन परीक्षा नहीं करा पाता है व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं करता है तो ABVP विद्यालय प्रशासन के खिलाफ एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

जिला फार्माविजन प्रमुख आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि आज छात्र सुबह 10 बजे से ही विद्यालय पहुँच चुके थे, विद्यालय के प्रबंधक अंगद सिंह द्वारा 11 बजे मिलने की बात कही गयी थी, इसलिए हमें भूखे प्यासे 100 छात्रों के साथ पूरा दिन बैठना पड़ा, प्रदर्शन के दौरान जिला संगठन मंत्री अमन मिश्रा, नगर संगठन मंत्री कौस्तुकेय चतुर्वेदी, तहसील संयोजक नीलेश मिश्रा, आदर्श तिवारी, हरिओम पांडेय, SFD प्रमुख गोलू मिश्रा, आनंद शुक्ला, दुर्गेश ,सचिन, विवेक, मोहित, विकास, अंशुमान, राहुल, रोहित, प्रदीप, शशिकांत, रमन, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *