बाराबंकी: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं / छात्राओं को किया गया जागरूक।

बाराबंकी। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और मिशन शक्ति का भी कार्यक्रम चल रहा है जिस के क्रम में महिलाओं/छात्राओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है एवं उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं।

आज महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद बाराबंकी के सभी थाना क्षेत्रों में बाराबंकी पुलिस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण के संबंध में उपस्थित महिलाओं/छात्राओं को जागरूक किया गया।

नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता व नारी स्वावलंबन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं व बच्चियों को आत्म सुरक्षा संबंधी टिप्स देकर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार किया गया।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *