बाराबंकी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक, चला सृजन अभियान।

बाराबंकी ।जनपद बाराबंकी में कांग्रेस पार्टी का ऐसा संगठन सृजन करना हैं जिसमें विपरीत परिस्थितियों को भी अनुकूल बनाने की क्षमता रखता हो। आज श्रीमती प्रियंका गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश के हर मुद्दें पर संघर्ष करती नजर आ रही हैं, हमें आवाम के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाना हैं और उसे न्याय दिलाना हैं।यह तभी सम्भव हैं जब हमारा संगठन ऊर्जावान निष्ठावान कांग्रेसजनो से भरा हों।

उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जनपदीय प्रभारी प्रदीप कोरी ने आज विकास खण्ड निन्दूरा तथा फतेहपुर की संगठन सृजन अभियान की बैठक में व्यक्त किये जिसका संचालन क्रमशः मो. शफी आजाद तथा कमल भल्ला ने किया।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को ब्लाक स्तर तक ही नही, बल्कि बूथ अध्यक्ष तक जिम्मेदारी देकर संघर्ष करके कांग्रेसजन यह सुनिश्चित करेंगे की 2022 में हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी की अगुवाई में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना हैं।

संगठन सृजन अभियान बैठक को मुख्य रूप से विधानसभा कुर्सी के प्रभारी महासचिव नेकचन्द्र त्रिपाठी, प्रभारी सचिव शिवानी सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष सरजू शर्मा, कपिलदेव वर्मा,गौरी यादव, रामानुज यादव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, आदर्श पटेल, अम्बरीश रावत, विजय बहादुर वर्मा, सूर्य प्रकाश वर्मा, रवि बाल्मीकि, आमिर किदवई आदि कांग्रेसजनो ने सम्बोधित किया।

रिपोर्ट – सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *