बाराबंकी: एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 48 ग्राम नाजायज मारफीन बरामद।

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

आज प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर नारद मुनि सिंह के नेतृत्व में थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रनवीर सिंह पुत्र रामसिंह निवासी सराय दनौली थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को बहद ग्राम सराय दनौली से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 48 ग्राम नाजायज मारफीन बरामद हुई, थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 48/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर नारद मुनि सिंह, उ0नि0 मनोज कुमार सैनी, हे0का0 मनीष गुप्ता, का0 विवेक कुमार थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी शामिल रहे।

रिपोर्ट – अंकित वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *