mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: कृषि बिल के विरोध में समाजवादी पार्टी का लगातार विरोध प्रदर्शन!

बाराबंकी। समाजवादी युवजन  सभा बाराबंकी के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन द्वारा किसान एवं श्रमिक बिल के विरोध में किसान बचाओ खेत बचाओ भाजपा के कौवे भगाओ कार्यक्रम के तहत आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने समाजवादी युवजन सभा की तरफ से आयोजित किसान एवं श्रमिक सम्मान पदयात्रा को झंडी दिखाकर समाजवादी पार्टी कार्यालय से रवाना किया।

समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन के नेतृत्व में किसान श्रमिक सम्मान पदयात्रा छाया चौराहे से निकाली गई। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि कृषि अध्यादेश के बाद भाजपा सरकार श्रमिक विरोधी औद्योगिक सम्बंध संहिता-2020 विधेयक ले आई है। श्रमिक कानून में बदलाव के बाद तो श्रमिकों का शोषण करने का पूरा अधिकार फैक्ट्री मालिकों को मिल जाएगा। अभी तक 100 कर्मचारी वाले औद्यौगिक प्रतिष्ठान बिना सरकारी मंजूरी लिए कर्मचारियों को हटा नहीं सकते थे। नई व्यवस्था में 300 से ज्यादा कर्मचारियों वाली कम्पनी सरकार से मंजूरी लिए बिना जब चाहे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल बाहर कर सकती है। भाजपा कर्मचारियों के हितों की हत्या कर मालिकों को मलाई बांटने का काम कर रही है।

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने कहा कि भाजपा किसानों और श्रमिक वर्ग का मनोबल तोड़ने, उन्हें असहाय बनाने की साजिश में जुट गई है। इससे साबित हो गया है कि किसानों को फायदा पहुंचाने और श्रमिकों को रोजगार देने के उसके दावे सिर्फ सफेद झूठ है,इन कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए, ऐसी झूठी और प्रपंच रचने वाली सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से  जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सबाह ,कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु यादव, जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति जिला उपाध्यक्ष कामता यादव,  युवा सपा नेता रंजीत कुमार यादव कुर्सी, सलमान गाजी ,कामरान रिजवी  शिवम शुक्ला करण मिश्रा आमिर अली, दीपक गुप्ता, अवधेश वर्मा, सैफ अंसारी आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाराबंकी से नितेश मिश्रा की रिपोर्ट!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *