
बाराबंकी। मोदी सरकार में बढ़ती हुयी महंगाई से समाज का हर वर्ग पीड़ित है। आम आदमी के परिवार का बजट बिगड़ गया है। भाजपा सरकार आवश्यक वस्तु अधिनियम 2020 क्रय, उत्पादन, व्यापार और वाणिज्य कानून तथा कृृषक कीमत आश्वासन और कृृषि सेवा पर करार कानून लेकर आयी है इन काले कानूनों के माध्यम से मोदी सरकार किसानों को खेत का मालिक बनाने की जगह मजदूर बनाना चाहती है। खेती पर निजी कम्पनियां किसानों का शोषण करेगी। सरकारी मंडिया समाप्त हो जायेगी। अभी तक किसानों को फसल का जो समर्थन मूल्य मिल रहा था इन काले कानूनों के लागू होने के बाद समाप्त हो जायेगा इस देश का अन्नदाता खुशहाल रहे। इसके लिये 2022 मे प्रदेश से और 2024 को देश से भाजपा की सत्ता से विदाई करना जरूरी है।
उक्त उद््गार उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के कार्यवाहक अध्यक्ष तनुज पुनिया ने विकास खण्ड देवा के ग्राम टिकरिया में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष गुलजार अंसारी द्वारा अयोजित सभा मेे व्यक्त किये। सभा का संचालन हसन वासिफ ने किया मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज आलम मौजूद थे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तनुज पुनिया ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शहनवाज आलम का वरिष्ठ कांग्रेसी अरशद इकबाल के ग्राम पासिनपुरवा निवास पर कांग्रेसजनों के साथ भव्य स्वागत किया। तदोपरान्त प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष को लेकर सभास्थल ग्राम टिकरिया पहुंचे जहां मौजूद ग्रामवासियों तथा कांग्रेसजनों ने गगनभेदी नारों से स्वागत किया।
स्वागतोपरान्त प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष शहनवाज आलम ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था खत्म हो गयी है। हर तरफ अफरातफरी का माहौल है विकास, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई पर योगी सरकार ध्यान नहीं दे रही है। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है, देश के अन्नदाता को काले कृृषि कानून लाकर बंधुवा मजदूर बनाने की साजिश कर रही है। काले कानूनों की वापसी की मांग को लेकर पिछले 90 दिनों से किसान आन्दोलनरत है लेकिन मोदी सरकार को किसान की परेशानी दिखाई नहीं दे रही है कांग्रेसजनों को प्रदेश तथा देश से भाजपा की विदाई के लिये लड़ाई लड़कर आवाम को भाजपा से मुक्ति दिलानी होगी।
विकास खण्ड देवा मे आयोजित सभा को मुख्यरूप से कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष गुलजार अंसारी, जनपदीय प्रभारी सचिव प्रदीप कोरी, मो0 इजहार, हैदर रिजवी, सिकन्दर अब्बास रिजवी, मो0 वैश, श्रवण रावत, श्रेया, सलमान, ज्ञानेश शुक्ला, अकील अंसारी आदि ने सम्बोधित किया।
रिपोर्ट–सरदार परमजीत सिंह