mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: चोरी के जेवरात व मेंथा ऑयल सहित दो चोर गिरफ्तार।

बाराबंकी। वादी पुत्तीलाल पुत्र स्व0 रामेश्वर चतुर्वेदी निवासी पूरे ऊंचे मजरे टाण्डा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी द्वारा रात्रि में अपने घर में चोरी होने के सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 236/21 धारा 457/380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत है।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा उक्त घटना का अनवारण कर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट रघुवीर सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा के नेतृत्व में थाना असन्द्रा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण पृथ्वीपाल रावत पुत्र रामदास निवासी पूरे गोसिया मजरे टाण्डा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी व सियाराम पुत्र भोलई निवासी पूरे परिहारन थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। दो अन्य अभियुक्तगण अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से दो जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया, 10 लीटर मेंथाऑयल, एक अदद बटुआ व तीन हजार रुपये तथा एक तमंचा मय दो अदद कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त सियाराम के विरुद्ध थाना असन्द्रा पर मु0अ0सं0 295/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तगण द्वारा करीब 02 माह पूर्व चारों दोस्तों ने ग्राम पूरे ऊंचेपुरवा व मल्लाहन टाण्ड के पांच घरों में नकदी व जेवर चोरी करने की बात स्वीकार की है। उक्त बरामदगी के आधार पर उक्त मकुदमें में धारा 411 आईपीसी की वृद्धि की गयी।

पुलिस टीम में प्र0नि0 शिवाकान्त त्रिपाठी, व0उ0नि0 कृष्णबली सिंह, उ0नि0 दीपेन्द्र कुमार मिश्रा, उ0नि0 बृजेन्द्र बहादुर सिंह, हे0का0 दयाराम, हे0का0 ब्रह्मानन्द, का0 विनेश चौहान थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी शामिल रहे।

रिपोर्ट – सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *