mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: जय जवान जय किसान कार्यक्रम के तहत महापंचायत का आयोजन करेगी कांग्रेस।

बाराबंकी। भाजपा सरकार तीन काले कानूनों के माध्यम से देश के अन्नदाता भाग्य विधाता किसान तथा खेत मजदूर की मेहनत को चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखने का षडयंत्र रच रही है। इन तीन कृृषि कानूनों की हकीकत कांग्रेस पार्टी प्रदेश के किसानों से महापंचायत के जरिये सीधे संवाद करके बतायेगी साथ ही कांग्रेसजन भाजपा की किसान विरोधी नियत का खुलासा करके प्रदेश के अन्न्दाता को सावधान करेगी इसके लिये प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा के निर्देश पर 12 फरवरी से 22 फरवरी तक जय जवान जय किसान कार्यक्रम के तहत विकास खण्ड स्तर पर किसान महापंचायत आयोजित कर कांग्रेसजन भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का खुलासा करेंगे।

उक्त आशय की जानकारी संगठन सृृजन अभियान के जनपदीय प्रदेश प्रभारी करम राज यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन द्वारा बुलायी गयी आपात बैठक में दी। बैठक का संचालन युवा कांग्रेस अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी ने किया।

संगठन सृृजन अभियान प्रभारी करम राजयादव ने कहा कि तीन कृृषि काले कानूनों के विरोध मे विगत ढाई माह से दिल्ली की सीमा पर काले कानूनों के खिलाफ देश का अन्नदाता अपनी आवाज बुलंद कर रहे है जिसमें लगभग 75 से ज्यादा किसानों की जान जा चुकी है लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के अन्न्दाता की बात नहीं सुन रहे है संसद मे किसानों के नुमांइदो की आवाज दबा रहे है और सड़कों पर किसान मजदूरों को आंसू गैस, वाटर कैनन तथा लाठियों से पिटवाया जा रहा है। देश तथा प्रदेश के अन्नदाता पर भाजपा सरकार के जुल्म को कांग्रेसजन मूक दर्शक बन कर नही देख सकते। किसानों की हक की लड़ाई मे कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर किसानों के साथ है और हमारे केन्द्रीय नेतृृत्व ने निर्णय लिया है कि तीन कृृषि काले कानूनों की हकीकत इस प्रदेश के अन्नदाता को बताकर कांग्रेसजन भाजपा की नियत का खुलासा करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि देश के 62 करोड़ लोगों की जिन्दगी से जुडे काले कानून को प्रधानमंत्री ने संसद के भीतर सिक्योरिटी गार्ड लगाकर धक्का मुक्की कर बिना किसी मत विभाजन के पारित कर लिया। भाजपा सरकार द्वारा लाये गये तीनों अध्यादेश संघीय ढांचे पर सीधा हमला है। खेती व मंडिया संविधान के सातवें शेड््यूल में प्रान्तीय अधिकार क्षेत्र में आते है लेकिन देश की मोदी सरकार ने प्रान्तों से राय लेना उचित नही समझा, खेती का संरक्षण और प्रोत्साहन स्वाभाविक तौर पर प्रान्तों का विषय है परन्तु उनकी राय नहीं ली गयी। मार्केट फीस व ग्रामीण विकास फंड को एकतरफा तरीके से खत्म करके मोदी सरकार ने परिपाटी के विरूद्ध काम किया गया है जिसके खिलाफ जय जवान-जय किसान कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाकर किसान पंचायत लगाकर किसानों को जागरूक करने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी।

कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक मे मुख्यरूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, गौरी यादव, आदर्श पटेल, नेकचन्द्र त्रिपाठी, राम हरख रावत, अरशद इकबाल, जयंत गौतम, प्रेमनरायण शुक्ला, रामेश कश्यप, अरबिन्द सिंह, अम्बरीश रावत, सोनम वैश्य, आरती गौतम, अखिलेश वर्मा, फरीद अहमद, मो0 शफी आजाद, इन्द्रेश वर्मा, मो0 सद््दाम, संतोष रावत, महेन्द्र पाल वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, भष्मा प्रसाद मिश्रा, पुत्तू लाल वर्मा, सुशील पाण्डेय, सियाराम यादव, गुड््डू राईन, सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्ट–नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *