mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: द्वितीय विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट – प्रदीप पांडेय


01 जुलाई, 2020 से 31 जुलाई, 2020 तक द्वितीय विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान एवं दस्तक अभियान अन्तर्गत जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में आहूत हुई। 01 जुलाई, 2020 से 31 जुलाई, 2020 तक विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान एवं दस्तक अभियान चलाया जायेगा। जिसमें विभिन्न विभागों के कार्य एवं उत्तरदायित्व के साथ विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन हेतु अन्य विभागों से सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। प्रदेश के समस्त जनपदों में दिमागी बुखार, कोविड-19 एवं अन्य संक्राम रोगों के सम्बन्ध में व्यापक जन-जागरूकता हेतु माह जुलाई, 2020 में दस्तक अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्ष, विद्यालयों में अध्यापक, नगरीय निकायों में कार्यकारी अधिकारी तथा ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान द्वारा पर्यावरणीय तथा व्यक्तिगत स्वच्छता एवं रोगों से बचाव हेतु सभी आवश्यक उपाय अपनाने हेतु जागरूक करें।


बैठक में बताया गया कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर सफलतापूर्वक नियत्रंण पाने के लिए इस विषय पर एक सम्पूर्ण सोच के साथ सम्बन्धित विभागों के मध्य उचित समन्वय का होना आवश्यक है। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार से सम्बन्धित रोकथाम एवं नियत्रंण गतिविधियों हेतु जनपद, ब्लाक तथा पंचायत/ग्राम स्तरों पर विभिन्न विभागों  के बीच समन्वय हेतु नोडल विभाग का कार्य करेंगे, जिसके अन्तर्गत संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार केसेज की निगरानी, रोगियों के उपचार की व्यवस्था, रोगियों के निःशुल्क परिवहन हेतु रोगी वाहन सेवा की व्यवस्था आदि। इसी प्रकार नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग/ग्राम्य विकास विभाग, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग/समाज कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग आदि विभागों द्वारा कार्य किया जायेगा।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0रमेश चन्द्र, जिला पंचायतराज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अपर जिला सूचनाधिकारी आरती वर्मा, फाइलेरिया निरीक्षक के0के0गुप्ता सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *