रिपोर्ट – प्रदीप पांडे,
जनपद बाराबंकी के सिविल लाइन स्थिति पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के आवास पर जिलाध्यक्ष सपा हाफिज अयाज की संस्तुति पर समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष निर्मल वर्मा ने बाराबंकी के नगर अध्यक्ष पद पर नुरूलहुदा अंसारी को तथा जिला कोषाध्यक्ष पद पर व्यापारी सायंम जैन तथा जिला सचिव पद पर हारून राइन को नामित किया।
इन तीनो नवनियुक्त पदाधिकारियो को प्रमाण पत्र पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह गोप ने प्रदान करते हुए उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवशर पर मुख्य रूप से मौजूद जिला अध्यक्ष सपा हाफिज अयाज पूर्व विधायक राम गोपाल रावत ओसामा अंसारी आदि पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।