mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: न्यायालय परिसर स्थित वैकल्पिक विवाद समाधान भवन में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन

बाराबंकी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विविध स्थानों पर कोविड केंद्रों का संचालन किया जा रहा है जिसके क्रम में जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव की अध्यक्षता एवं निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी द्वारा आज ए0डी0आर0 भवन में कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश के अनुसार कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी बाराबंकी से समन्वय स्थापित कर आज दूसरे दिन भी उत्तर प्रदेश शासन के गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए 18 वर्ष के ऊपर के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण, मध्यस्थों एवं उनके परिजनों का टीकारण किया गया। टीकाकरण अभियान का प्रारम्भ कल जनपद न्यायाधीश बाराबंकी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी बाराबंकी, सी0एम0ओ0 बाराबंकी, प्रभारी सी0जे0एम0 श्री कमलापति, टीकारण प्रभारी डा0 राजीव, डा0 प्रियासं उपस्थित रहें।

आज के टीकाकरण में 18 वर्ष की आयु से अधिक के नवयुवकों ने काफी जोशोखरोश से टीकाकरण कराया। टीकाकरण में द्रोपदी शर्मा बी0एच0डब्लू, संगीता कुमारी ए0एन0एम0, शारदा वर्मा ए0एन0एम0, नीतू स्वर्णकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुष्पा देवी आंगनबाड़ी कार्यकती संगीता कुमारी आंगनबाड़ी कार्यकती इत्यादि ने अपनी सेवाएं प्रदान की। टीकाकरण में कार्यालय से विपिन कुमार सिंह, लवकुश कनौजिया ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।

रिपोर्ट-सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *