बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन की अगुवाई में सैकड़ों नौजवानों वह छात्रों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई और माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि आशीष सिंह आर्यन जैसे युवा के हाथ में समाज वादी योजन सभा बाराबंकी की अखिलेश यादव ने बागडोर देकर जिले के हजारों नौजवानों में एक नई ऊर्जा का संचार किया है नौजवानों से अपनी उर्जा बचा कर रखने और सही समय पर इस्तेमाल करने के लिए कहा जिसकी समाज को एक नई दिशा देने के लिए जरूरत पड़ेगी भाजपा की चालों से हमें बचना है और राजनीति को नए रास्तों पर ले जाना है।
सपा नेता अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा की 2022 में होने वाले चुनावों में समाजवादी पार्टी को विजई बनाने व लोकतंत्र को ताकत देने तथा संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करने का उपस्थित लोगों का आह्वान किया।
सदस्यता लेने वाले लोगों में मुख्य रूप से सूरज प्रजापति सुनील निषाद अनिल कश्यप सूरज यादव विनोद प्रजापति अनिल मौर्य बृजेश पाठक आलोक पंडित इन सभी ने सैकड़ों लोगों के साथ समाजवादी पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार वर्मा बबलू, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष समाजवादी योजन सभा आशीष सिंह आर्यन, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, नसीम कीर्ति, हसमत अली गुड्डू अलीम, रविंदर यादव सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे
रिपोर्ट- रविनन खजांची